फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism welfare assosiation

टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेंगे आसपास के माडल गांव

Fri, 24 Jan 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
tourism welfare assosiation
वाराणसी। काशी में पर्यटन विकास की संभावनाएं व वर्तमान में आ रही परेशानियों को लेकर शुक्रवार को पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों व उद्यमियों ने मंथन किया। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन वाराणसी की ओर से पीडब्ल्यूडी रोड स्थित एक होटल में हुुई बैठक के दौरान विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या पर चिंता जताई गई। इसकी वजह पर चर्चा करते हुए काशी में विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने का सुझाव भी रखा। तय हुआ कि जल्द ही एक टीम गठित कर माडल गांवों को टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा। काशी की पहचान हस्तकला का लाभ एक जीआई टूरिस्ट सर्किट बना कर लिया जा सकता है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ-आगरा का 6-7 दिन का एक विशेष ट्रेवल पैकेज बनाकर यूपी गोल्डन ट्रैंगल के नाम से प्रचलित करने का सुझाव भी रखा गया और सदस्यों ने दिल्ली सहित अन्य शहरों में टूर ऑपरेटरों को पैकेज भेजने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि विदेशी पर्यटकों में गिरावट का मुख्य कारण काठमांडू-वाराणसी की महत्वपूर्ण फ्लाइट का न चलना व आज भी वाराणसी-आगरा की डायरेक्ट कनेक्टिविटी न होना है। काठमांडू की डायरेक्ट फ्लाइट व आगरा-वाराणसी के बीच तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव प्रदीप राय ने कहा कि काशी में पर्यटकों को एक रात की जगह दो या तीन रात ठहरने के लिये अन्य टूरिस्ट स्पॉट्स भी होने चाहिए। बैठक में ट्रेवल एंड टूर के पंकज सिंह, अंकित मिश्रा, विवेक सिंह, अमित शुक्ला, प्रदीप डेनियल, जीतेंद्र सिंह, रेहान खान, देवेश अग्रवाल, मदन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापित संयुक्त सचिव संतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed