फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism in varanasi banaras overtakes Goa in tourism which is Famous for waves of sea

Varanasi: समुद्र की लहरों पर भारी गंगा घाट, टूरिज्म में गोवा को पछाड़ काशी ने जमाई धाक

Sat, 08 Oct 2022 06:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 06:16 AM IST
सार

देश और दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद बनारस बन रहा है। यही कारण है कि समुद्र की लहरों के लिए ख्यात गोवा को भी बनारस ने काफी पीछे छोड़ दिया है।  ये हम नहीं बल्कि आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Tourism in varanasi banaras overtakes Goa in tourism which is Famous for waves of sea
गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव्य, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम और तेजी से विकसित हो रही सुविधाओं की वजह से देश और दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद बनारस बन रहा है। यही कारण है कि समुद्र की लहरों के लिए ख्यात गोवा को भी बनारस ने काफी पीछे छोड़ दिया है। ये हम नहीं बल्कि आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं।

विज्ञापन


गोवा पर्यटन विभाग के जीएम लक्ष्मीकांत वैनागर के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में गोवा में साढ़े तीन करोड़ के करीब पर्यटक पहुंचे। यूपी टूरिज्म के मुताबिक, काशी में करीब साढ़े 10 करोड़ से अधिक सैलानी व श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। सिर्फ  काशी विश्वनाथ धाम में साढ़े आठ करोड़ पर्यटक मत्था टेक चुके हैं।  

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम ने दी पर्यटन को नई ऊंचाई

वाराणसी में तेजी से बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देख गोवा के पर्यटन विभाग ने यहां एक सप्ताह तक कार्यशाला कर टूरिस्ट ऑपरेटर्स को रिझाने की कोशिश भी की। पर्यटकों के रुझान ने साफ कर दिया है कि तड़क, भड़क और चकाचौंध के बजाय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन लोगों को भा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tourism in varanasi banaras overtakes Goa in tourism which is Famous for waves of sea
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गंगा में क्रूज सेवा भी पर्यटकों की पसंद बनकर उभरा है। टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता का कहना है कि गोवा टूरिज्म फ्यूजन टूरिज्म के भरोसे है, जबकि काशी संस्कृति और आध्यात्मिक शहर है। यहां बढ़ी सुविधाओं और काशी विश्वनाथ धाम ने पर्यटकों को और रिझाया है।  

Tourism in varanasi banaras overtakes Goa in tourism which is Famous for waves of sea
वाराणसी में क्रूज सेवा - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही हम सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिए नई क्रूज सेवा, गंगा पार रेती पर आयोजन सहित अन्य तैयारियों पर काम किया जा रहा है। 

2022 में पर्यटकों का आंकड़ा 

         माह                           पर्यटक
  • मई                        20,83,502
  • जून                       31,85,205
  • जुलाई                    69, 03, 288
  • अगस्त                   49,12, 323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed