फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   total 153 candidate fill his election nomination in varanasi

वाराणसी में कुल 153 उम्मीदवारों ने किया नामांकन,आखिरी दिन सबसे ज्यादा

Thu, 16 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
total 153 candidate fill his election nomination in varanasi
कांग्रेस से अजय राय, सपा से रीबू श्रीवास्तव ने भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त गहमागहमी के बीच सर्वाधिक 54 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। दावेदारों की संख्या अधिक होने के चलते सुबह 11 बजे से शुरू हुआ नामांकन का सिलसिला रात नौ बजे तक चला।
विज्ञापन


अंतिम दिन नामांकन करने वाले में अधिकतर निर्दलीय और छोटी पार्टियों के उम्मीदवार थे। वाराणसी की आठों सीटों से कुल 153 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

दोपहर तीन बजे तक जो भी दावेदार सभी जरूरी कागजात और प्रस्तावक के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष में हाजिर हो गए, उनका पर्चा दाखिल कराया गया। सबसे अधिक नामांकन कैंट और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से किए गए।
विज्ञापन


पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सिटिंग विधायक अजय राय और कैंट से सपा प्रत्याशी के तौर पर रीबू श्रीवास्तव ने नामांकन किया। रीबू ने दो सेट में नामांकन के दौरान सपा का सिंबल भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के रिजवान अहमद ने गुरुवार को कैंट से दोबारा नामांकन किया। अजगरा से दिलीप कुमार ने भी दोबारा पर्चा भरा। वहीं, परवेज कादिर ने भी दो सीटों से नामांकन किया।

तीन प्रत्याशियों को नामांकन से रोका तो मचाया हंगामा

total 153 candidate fill his election nomination in varanasi
करीब आधे घंटे तक समर्थक नारेबाजी करते रहे। - फोटो : अमर उजाला
नामांकन स्थल पर देर से पहुंचने की वजह से तीन प्रत्याशियों को गुरुवार को नामांकन से रोक दिया गया। इसके बाद तीनों ने नामांकन स्थल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। शिवपुर से नामांकन करने पहुंचे नितिन सिंह नामांकन स्थल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक समर्थक नारेबाजी करते रहे। पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। 

नितिन सिंह करीब दो बजे के बाद नामांकन करने पहुंचे थे। उनकी बारी आने पर कहा गया कि समय खत्म हो गया है। पुलिस ने उन्हें बाहर कर दिया। वहीं करीब ढाई बजे सेवापुरी से मौलिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका यादव और दक्षिणी से तनु उर्फ नीलू शुक्ला नामांकन करने पहुंची थीं।

दोनों का कहना था कि उनके सारे कागजात दुरुस्त थे लेकिन देर होने की वजह बताकर उन्हें नामांकन नहीं करने दिया।
डीएम योगेश्वर राम मिश्र से भी शिकायत की गई लेकिन बात नहीं बनी।
---------------------
कहां से कितने प्रत्याशियों ने किया नामांकन
----
सेवापुरी-19
अजगरा-14
पिंडरा-12
उत्तरी-24
दक्षिणी-20
कैंट-27
शिवपुर-24
रोहनिया-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed