फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top stories from Varanasi Ex-serviceman killed after hit by truck man arrested for fraud

वाराणसी की बड़ी खबरें: ट्रक की टक्कर से पूर्व सैन्यकर्मी की मौत, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 03:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

वाराणसी में सड़क हादसे में सैन्यकर्मी की मौत हो गई। उधर, बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार हुआ। पढ़ें- अन्य खबरें

विज्ञापन
Top stories from Varanasi Ex-serviceman killed after hit by truck man arrested for fraud
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चौबेपुर के संदहां गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक संतोष कुमार यादव (40) की मौत हो गई। वहीं, साथी विनीत कुमार वर्मा घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।

विज्ञापन


गाजीपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया रामपुर मांझा निवासी संतोष सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढूपुर में मकान बनवाकर रहते थे। सुबह बरियासनपुर निवासी अपने साथी विनीत कुमार वर्मा के साथ बाइक से संतोष हरहुआ घर लौट रहे थे। संदहां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल विनीत कुमार वर्मा को अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी: काशी चाट भंडार के मालिक समेत दो के खिलाफ एफआईआर, वाहन खड़ा करने को लेकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख ठगने के आरोपी चंद्रमणि शर्मा को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को सोनिया रोड कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पीड़िता को कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी मूलरूप से भेलूपुर थाना क्षेत्र के त्रिदेव नगर कॉलोनी, सरायनंदन का निवासी है।

वर्तमान में वह मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के आनंद नगर, कंदवा, चितईपुर में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पीड़िता को बीएचयू में सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने पीड़िता से नौकरी के लिए छह लाख रुपये की रकम ऐंठी। पैसे लेने के बाद पीड़िता को एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पीड़िता को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

नाबालिग को बहलाकर ले जाने का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी प्रदीप कुमार पटेल को पुलिस ने प्रयागराज के नैनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को बालिका की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी सुबह स्कूल जा रही थी। प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार पटेल उसे अपने साथ ले गया। पूछताछ में आरोपी ने बालिका को शादी के इरादे से साथ ले जाने की बात कही थी। मंगलवार को पुलिस को आरोपी के नैनी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। टीम प्रयागराज पहुंची। पीआरवी ने आरोपी को नैनी थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

सड़क खोदकर जाम लगाने पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज
लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति मुख्य मार्ग खोदने और भीषण जाम लगाने के आरोप में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार अखंड कुमार यादव के खिलाफ मंगलवार की सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई। ठेकेदार अखंड पर लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।

चौकी प्रभारी पहाड़िया कृष्ण कुमार सरोज ने प्राथमिकी दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज ने अपनी तहरीर में बताया कि काली माता मंदिर तिराहे पर भारी यातायात जाम रहा। जांच में पता चला कि ठेकेदार अखंड कुमार यादव ने पांडेयपुर से सारनाथ जाने वाले फ्लाईओवर के पास मुख्य मार्ग को खोद दिया था। उसने सक्षम अधिकारियों से इसकी अनुमति नहीं ली थी। इस अनधिकृत खुदाई से राजकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। रास्ते में बड़े गड्ढे हो गए थे। 

इन गड्ढों के कारण गाड़ियां फंसने लगीं। मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इसमें आवश्यक वस्तुओं के वाहन और एम्बुलेंस भी काफी देर तक फंसे रहे। आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी हुई। उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। 

टेलीग्राम से 1.66 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस जांच में जुटी
टेलीग्राम चैनल से मुनाफे का झांसा देकर संजय कुमार अग्रवाल से 1.66 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बटुक भैरव निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम पर थोड़ा-थोड़ा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। छह किस्तों में 1.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। ठगी का अहसास होने पर दस दिनों तक रुपये वापस पाने का प्रयास किया। जब पैसे वापस नहीं मिले तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि साइबर ठगों के बैंक खातों और उनके टेलीग्राम हैंडल को ट्रैक कर रही है। टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मुनाफा कमाने के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर देनी चाहिए।  

कचहरी के पास से किशोरी मिली, युवक गिरफ्तार
कचहरी के पास से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लोहता थाना क्षेत्र निवासी करन कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी को लेकर कहीं जाने की फिराक में था। थाना क्षेत्र निवासी किशोरी चार सितंबर की शाम घर से लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, वह घर से 20 हजार रुपये, सोने की चेन और कान की बाली भी ले गई थी। मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को किशोरी के कचहरी में होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया और करन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।  

दिवंगत लाइनमैन के परिवार को मिलेगी 12 हजार रुपये मासिक पेंशन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप क्षेत्रीय कार्यालय ने कर्तव्य के दौरान जान गंवाने वाले एक लाइनमैन के आश्रित परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। मंगलवार को दिवंगत संविदाकर्मी भरत लाल के परिवार को आश्रित हितलाभ (पेंशन) प्रमाण पत्र सौंपा गया। परिवार को प्रति माह 12,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। संयुक्त निदेशक संजय कुमार ने मैसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के लाइनमैन भरत लाल के परिवार को यह प्रमाण पत्र सौंपा। भरत लाल की कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। ईएसआईसी ने जांच के बाद उनकी पत्नी चंदा देवी, पुत्रियों नेहा व आकांक्षा और पुत्रों हिमांशु व शुभम को पेंशन स्वीकृत की। ईएसआईसी नियमों के तहत, बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर परिजनों को वेतन का 90 फीसदी तक मासिक आश्रित पेंशन मिलती है। वाराणसी कार्यालय 1,756 मामलों में 58,33,189 रुपये की पेंशन वितरित कर रहा है।

फुलवरिया ओवरब्रिज पर चीनी मांझे से जेई का गला कटा
सिंचाई विभाग बंधी प्रखंड के सिगरा कार्यालय में तैनात जेई अजेश्वर कुमार सिंह (53) का गला मंगलवार को चीनी मांझा से कट गया। वह किसी काम से शिवपुर से सिगरा जा रहे थे। घटना फुलवरिया ओवरब्रिज पर शाम 5 बजे हुई। माझा लगते ही वह अपनी गाड़ी से गिर गए। गला इतना अधिक कट गया था कि मौके पर अधिक गिर गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार, चोट ज्यादा आई है। बताया कि कई बार मांग के बाद भी प्रशासन चीनी मांझे की पर रोक नहीं लगा पा रहा है। जल्द उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो कुछ भी हो सकता था।  
 
सराय मोहना में ग्रामीणों ने रुकवाया बाउंड्री निर्माण
गंगा किनारे बसे सराय मोहना में कृष्णमूर्ति फाउंडेशन की ओर से कराए जा रहे बाउंड्री निर्माण का मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। महिला-पुरुषों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मामला न्यायालय में है। ऐसे में मुकदमे के निस्तारण तक निर्माण नहीं कराया जाना चाहिए। सराय मोहना में 127.11 एकड़ जमीन कृष्णमूर्ति फाउंडेशन और ग्रामसभा से संबंधित बताई जा रही है। जमीन के स्वामित्व को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। इसी बीच फाउंडेशन की ओर से बाउंड्री निर्माण कराए जाने की जानकारी पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में मनोज साहनी, शंभू, ओमप्रकाश, मन्नू, हैदर, रामबचन, शमशेर, अशोक, रामकरण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण का विरोध करते हुए काम बंद करा दिया। थाना प्रभारी सारनाथ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय का आदेश आने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।

पत्नी से विवाद के बाद गंगा में कूदा युवक, जल पुलिस ने दो बार बचाया
राजघाट पुल से मंगलवार शाम प्रिंस ने पत्नी से विवाद के बाद दो बार गंगा में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने उसे दोनों बार सुरक्षित बाहर निकाला। आदमपुर पुलिस ने प्रिंस और परिजनों से बात कराई। मिर्जापुर के चुनार निवासी प्रिंस की एक साल पहले शादी हुई है। उसकी एक छोटी बेटी भी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रिंस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। पत्नी से विवाद के बाद वह घर से राजघाट पहुंचा और गंगा में कूद गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद जल पुलिस ने उसे पानी से बाहर निकाला। कुछ देर बाद युवक ने दोबारा गंगा में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने उसे दूसरी बार भी बाहर निकाला। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि जल पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन से उसकी पत्नी को सूचना दी और उसे मौके पर बुलाया। युवक और उसकी पत्नी से बातचीत की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाया और विवाद शांत कराया। इसके बाद पति-पत्नी एक साथ लौट गए।  

सिंधिया घाट पर डूबते युवक को पीएसी जवानों ने बचाया
सिंधिया घाट पर मंगलवार सुबह सोनू गुप्ता (40) को पीएसी के गोताखोर दलों ने डूबने से बचाया। जल पुलिस प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चंदौली मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड निवासी सोनू गुप्ता घाट पर था। वह फिसलकर गंगा में डूबने लगा। घाट पर ड्यूटी के दौरान पीएसी के संजीव सिंह, शिवराम कृष्णा, राजर्षि पांडेय और जयप्रकाश सिंह ने सोनू को बाहर निकाला।  

साइबर टीम ने पीड़ित के 80 हजार रुपये वापस कराए
राजातालाब पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित ओमप्रकाश सिंह के खाते से धोखाधड़ी से निकाली गई 80 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह के खाते से 14 मई को साइबर जालसाजों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इसकी सूचना साइबर हेल्प डेस्क को दी। टीम ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और धोखाधड़ी की गई धनराशि को होल्ड कराया। 7 सितंबर को पूरी धनराशि ओमप्रकाश सिंह के खाते में वापस करा दी गई।

युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा
चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। सात सितंबर को पीड़िता की मां ने ने चेतगंज थाने में बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। बेटी सब्जी लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष पवन कुमार पांडेय ने बताया कि एक टीम का गठन किया। मिशन शक्ति टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की। 

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गैर जमानती मामले में तीन आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा ने बताया कि आरोपियों में यशवंत सिंह, राजकमल और संतोष को असवारी गांव से गिरफ्तार किया गया।  

बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने पर एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के आरोपी हिमांशु सिंह कुंदेर उर्फ हिमांशु ठाकुर को भेलूपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी खोजवा राममंदिर क्षेत्र का निवासी है। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि इंस्टाग्राम से बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा की गई थी। इंस्टाग्राम का पंजीकरण आरोपी के मोबाइल नंबर से जुड़ा पाया गया। इसकी पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और ग्राहक आवेदन प्रपत्र (सीएएफ) रिपोर्ट से हुई है। साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संदीप सिंह की तहरीर पर भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आगे की जांच की जा रही है। 

चौकाघाट पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल
चौकाघाट चौराहे पर कार की टक्कर से प्रयागराज निवासी सुरेश कुमार जायसवाल घायल हो गए। चेतगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेश ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर की रात काम से चौकाघाट होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बायां कंधा फ्रैक्चर हो गया। दोनों पैरों की हड्डियां और पंजे भी टूट गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण अगले दिन 7 सितंबर को उन्हें महमूरगंज के द फ्रैक्चर्स क्लीनिक ट्रॉमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चेतगंज थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। 

कचहरी के पास से किशोरी मिली, युवक गिरफ्तार
कचहरी के पास से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लोहता थाना क्षेत्र निवासी करन कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी को लेकर कहीं जाने की फिराक में था। थाना क्षेत्र निवासी किशोरी चार सितंबर की शाम घर से लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, वह घर से 20 हजार रुपये, सोने की चेन और कान की बाली भी ले गई थी। मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को किशोरी के कचहरी में होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया और करन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।  

नाबालिग को बहलाकर ले जाने का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी प्रदीप कुमार पटेल को पुलिस ने प्रयागराज के नैनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को बालिका की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी सुबह स्कूल जा रही थी। प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार पटेल उसे अपने साथ ले गया। पूछताछ में आरोपी ने बालिका को शादी के इरादे से साथ ले जाने की बात कही थी। मंगलवार को पुलिस को आरोपी के नैनी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। टीम प्रयागराज पहुंची। पीआरवी ने आरोपी को नैनी थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

दहेज में 20 लाख मांगने पर छह पर प्राथमिकी
दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रूपापुर गांव निवासी पूनम सोनी की शादी 19 अप्रैल 2022 को प्रयागराज के कीडगंज निवासी राजवीर वर्मा से हुई थी। पूनम का आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने नकदी, आभूषण, कपड़े समेत अन्य सामान दिए थे। बावजूद विदाई के समय ससुरालियों ने 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर पति, सास-ससुर समेत अन्य लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि मारपीट से उसका गर्भ भी गिर गया। 13 अगस्त की रात दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पूनम ने चार सोने की अंगूठियां ससुरालियों पर रखने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी गोपाली जी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने राजवीर वर्मा, राजकुमार वर्मा, राधिका वर्मा, निधि वर्मा, शेफाली वर्मा और वैशाली सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

टेलीग्राम से 1.66 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस जांच में जुटी
टेलीग्राम चैनल से मुनाफे का झांसा देकर संजय कुमार अग्रवाल से 1.66 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बटुक भैरव निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम पर थोड़ा-थोड़ा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। छह किस्तों में 1.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। ठगी का अहसास होने पर दस दिनों तक रुपये वापस पाने का प्रयास किया। जब पैसे वापस नहीं मिले तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि साइबर ठगों के बैंक खातों और उनके टेलीग्राम हैंडल को ट्रैक कर रही है। टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मुनाफा कमाने के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर देनी चाहिए।  

बैनामे की फीस के लिए अधिवक्ता से मारपीट, धमकी
बैनामे और दाखिल-खारिज की फीस को लेकर विवाद में अधिवक्ता को रास्ते में रोककर गालीगलौज, मारपीट और धमकी देने के मामले में डोमरी निवासी अधिवक्ता गौतम कुमार सिंह की तहरीर पर राजू झा निवासी डोमरी, रामनगर समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। तहरीर के मुताबिक, राजू झा की पत्नी सोनी झा के नाम जून 2025 और फरवरी 2026 में जमीन का बैनामा हुआ था। दोनों बैनामे के अधिवक्ता गौतम सिंह थे। आरोप है कि बैनामा के बाद फीस नहीं दी गई। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अधिवक्ता ने 15,500 रुपये का हिसाब भेजा। आरोप है कि राजू ने रकम रघुवंश सिंह से लेने को कहा, जबकि वह केवल गवाह थे। आरोप है कि सात सितंबर की रात अंबेडकर चौराहे के पास राजू ने साथियों के साथ अधिवक्ता को रोककर कागजात मांगे। कागजात न होने पर कॉलर पकड़कर गाली-गलौज की और धमकी दी। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

जलनिकासी के विवाद में प्रधान समेत तीन घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में मंगलवार सुबह बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान राजेश यादव पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधान के भाई उपेंद्र यादव और योगेंद्र यादव भी मारपीट में घायल हो गए। मारपीट के बाद परिजन तीनों घायलों को लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे और रमेश यादव, चंदन यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को नरपतपुर सीएचसी भेजा, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। गंभीर चोट लगने पर ग्राम प्रधान राजेश यादव को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और उपेंद्र यादव को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  

रेस्टोरेंट के बाहर युवक पर धारदार हथियार से हमला
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के बाहर नवनीश सिंह पर धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। घायल युवक का निजी अस्पताल की आईसीयू में उपचार चल रहा है। महमूरगंज रॉयल रेजिडेंसी निवासी नवनीश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात वह लालगंज से वाराणसी आ रहे थे। लालपुर के पास खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट पर रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान जनक नगर कॉलोनी, सारनाथ निवासी वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह दो अज्ञात साथियों के साथ लाल रंग की कार से पहुंचा और पीटना शुरू कर दिया। वैभव ने धारदार हथियार से वार किया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।  

इंडिकेटर टूटने का विरोध करने पर युवक से मारपीट
कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में बाइक में कार की टक्कर के बाद इंडिकेटर टूटने का विरोध करने पर कार सवार लोगों ने युवक को पीटा। पीड़ित अभिषेक उपाध्याय ने प्राथमिकी दर्ज कराई । चौकाघाट निवासी अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक, वह नदेसर गैस एजेंसी से काम निपटाकर बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान लाल रंग की एमजी हेक्टर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक का इंडिकेटर टूट गया। अभिषेक ने इसका विरोध किया तो कार सवार युवक विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने अपने पांच-छह साथियों को बुला लिया और सभी ने अभिषेक के साथ मारपीट की। पुलिस ने कार को जब्त किया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed