फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi

एक क्लिक में पढ़ें वाराणसी की खबरेंः भरभराकर गिरा मकान, बगीचे में मिली अधेड़ की लाश, मचा कोहराम

Sat, 29 Jun 2024 04:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 04:47 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर लंका थाना क्षेत्र की है, यहां निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान गिर गया। दूसरी खबर, फूलपुर थाना क्षेत्र की है। गांव के बगीचे में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi
मकान गिरने के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के न्यू साकेत नगर में शनिवार को तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। तेज आवास सुनकर आसपास हड़कम्प मच गया। इस मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। शटरिंग के समय अचानक पिलर टूट गया। किसी हताहत की सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन


वजूखाने में गंदगी के मामले में 10 जुलाई को होगी सुनवाई
अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत में शनिवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी फैलाने और शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। निगरानीकर्ता हरिशंकर पांडेय की ओर से समय मांगने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दस जुलाई की तिथि नियत कर दी। 
विज्ञापन


इनामी बदमाश गिरफ्तार
चेतगंज पुलिस ने शनिवार को लंका के मारुति नगर कॉलोनी स्थित गौतम पटेल के मकान से गैंगस्टर में वांछित 25 हजार के इनामी सत्य नारायण शर्मा उर्फ सत्तू बाबू को गिरफ्तार किया। चौक के सिद्धेश्वरी चौका लक्ष्मी निवासी बदमाश सत्तू पर पांच दिसंबर 2022 को जैतपुरा थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उस पर वर्ष 2021 में भी जालसाजी और षड्यंत्र के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगीचे में मिली अधेड़ की लाश
फूलपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में शनिवार को अधेड़ की लाश मिलन से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बगीचे रविशंकर (51) की लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। रवि मुंबइ में पॉवरलूम चलाते थे। पत्नी जगबिता ने बताया कि बीती रात बिना बताए घर से बाहर चले गए थे। शनिवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर लाश की सूचना पर कोहराम मच गया।

कारखाने से 20 साड़ियां चोरी
लोहता के सबुआ पोखरे के पास एक साड़ी के कारखाने के रोशनदान के सहारे अंदर घुसकर चोर हजारों रुपये की साड़ी चुरा ले गए। सुबह कारखाना मालिक को चोरी की जानकारी हुई। मीना बाजार निवासी कमरूद्दीन का मकान सबुआ पोखरे के पास है। उसमें तीन पावरलूम लगाए हैं। 

बुनकरों के जाने के बाद कमरूद्दीन कारखाना बंद कर घर चले गए। सुबह जब वह कारखाना खोलने पहुंचे तो देखा कि रोशनदान की जाली टूटी है और 20 साडि़यां गायब थीं। कमरूद्दीन ने बताया कि 18 हजार रुपये मूल्य की साड़ी चोर चुरा ले गए हैं। 

दो घंटे किया तहसील का घेराव, पकाया खाना
आवास और भूमि की मांग को लेकर मुसहरों (वनवासियों) ने 2 घंटे तक राजातालाब तहसील का घेराव किया। चूल्हा-चौका, लकड़ी लेकर पहुंचे शिवरामपुर के मुसहर तहसीलदार के कक्ष के सामने आग जलाकर खाना पकाने लगे। इन लोगों की मांग थी कि रहने के लिए आवास और भूमि दी जाए। गांव में उनके लिए एक भी इंच भूमि और आवास नहीं है। जिस बंजर भूमि पर वे रहते हैं, वहां से ग्राम प्रधान बेदखल करना चाहते हैं।

तहसीलदार विपिन कुमार के समझाने पर भी वे नहीं माने। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने भी समझाने का प्रयास किया।जब वे सुनने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस बल बुलाकर मौके से हटाया गया। इस बारे में तहसीलदार ने बताया कि मुसहर समाज के लोगों ने मांग पत्र दिया है। इसमें अपने लिए आवास और भूमि आवंटन की मांग की है। 

उधर, गुड्डी, मंगरु, आशा देवी, सीता, मनोज, कलावती, नारद, सुनीता, नागेंद्र आदि ने कहा कि उनके लिए गांव में तत्काल भूमि और आवास की व्यवस्था की जाए। गांव की बंजर भूमि का उन्हें आवंटन किया जाए। 15 दिन पहले जिलाधिकारी को भी पत्र दिया था लेकिन, कोई व्यवस्था नहीं हुई। यदि अगले 15 दिन के भीतर अगर आवास की व्यवस्था नहीं की गई तो फिर सब तहसील पर विरोध जताने आएंगे।

सड़क दुर्घटना में आटो चालक की मौत, महिला घायल

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर ढकवां गांव के सामने शनिवार को सड़क दुर्घटना में आटो चालकसहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। एम्बुलेंस दोनों घायलों को पीएचसी चिरईगांव ले आई, जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही चालक राकेश (42) की मौत हो गई।

सिधौना गाजीपुर  निवासी गेंदा देवी (55) ऑटो में बैठकर चौबेपुर से कैथी की तरफ आ रही थी। ढकवां गांव के सामने पहुंचने पर पीछे से एक डम्फर ने आटो में धक्का मार दिया, जिससे अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। ऑटो पलटने से चालक राकेश (42) निवासी गौरा उपरवार व गेंदा देवी निवासी सिधौना  घायल हो गई।

एनएचएआई की एम्बुलेंस से इलाज हेतु पीएचसी चिरईगांव लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए दोनों को रेफर कर दिया।

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही चालक राकेश की मौत हो गयी।आटो में साथ रहे छांगुर ने बताया कि डम्फर घक्का मारने के बाद फरार हो गया। मृतक राकेश को तीन बेटे है। बड़ा बेटा 20 वर्ष प्राइवेट नौकरी करता है। दो बेटे अभी पढ़ते है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिछले साल से ही 7.14 लाख पास, अब तक नहीं लगे आठ डीप फ्रीजर

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में एक साल पहले से ही मॉर्च्यूरी में डीप फ्रीजर की संख्या बढ़ाने के लिए 7.14 लाख का बजट पास हुआ था। लेकिन, अब तक काम नहीं हो सका है। जिसकी वजह से शव रखने में परेशानी हो रही है। फिलहाल यहां चार डीप फ्रीजर हैं, आठ और लगने हैं। फिलहाल मामला लखनऊ से लटका हुआ है।

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में शव रखने के लिए मॉर्च्यूरी बनवाई गई है, यहां लंबे समय से चार डीप फ्रीजर हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान मरने वाले मरीजों के साथ ही बड़ी संख्या में लावारिस शवों को भी यहां रखना पड़ता है। यहीं से शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेजा जाता है।

पिछले दिनों गर्मी से रोज 15 से 17 मरीजों की मौत हुई। ऐसे में डीप फ्रीजर की कमी से सात से आठ शवों को बाहर स्ट्रेचर पर रखना पड़ा था। बदबू से लोगों को काफी परेशानी हुई थी।

मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मॉर्च्यूरी में इस समय चार डीप फ्रीजर हैं। आठ और लगाए जाने हैं। पिछले साल बजट स्वीकृत हो गया है। डीप फ्रीजर जल्द लगाने के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। डीप फ्रीजर की संख्या बढ़ने से राहत मिलेगी।

वृद्ध के साथ हुई उचक्का गिरी मामले में मुकदमा दर्ज 

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार अंग्रेजी शराब की दुकान से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार को दोपहर बाद वृद्ध के साथ हुई उचक्का गिरी के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि बरनी हंसना गांव निवासी हौसीला प्रसाद शुक्रवार को यूपी-बड़ौदा बैंक के शाखा हाथी बाजार से 25 हजार निकाल कर बिजली का बिल जमा करने के लिए घर जा रहे थे कि कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार दो उचक्कों ने वृद्ध के साइकिल के आगे नोटों की गड्डी गिरा दी।

वृद्ध साइकिल से उतरकर जैसे ही नोटों की गड्डी उठाने लगा बाइक सवार ने उसके जेब से 25 हजार निकाल कर गहरपुर के रास्ते बड़ौरा बाजार की तरफ भाग निकले। वृद्ध ने इसकी सूचना पुलिस को लूट की दी थी। घटना की सूचना पाकर एसीपी राजातालाब और थानाध्यक्ष जंसा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed