फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi

Varanasi Top News: डेढ़ दर्जन मवेशियों से लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, सरगना फरार; महिला ने एम्बुलेंस में जना बच्चा

Fri, 28 Jun 2024 06:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर में पुलिस ने डेढ़ दर्जन मवेशियों को पकड़ा है। अंधेरे का फायदा उठाकर सरगना फरार हो गया। वहीं लेढ़ूपुर निवासिनी गर्भवती ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi
डेढ़ दर्जन मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा इंटर कॉलेज के पीछे रमना बगीचे के पास गुरुवार की मध्य रात्रि में एक ट्रक में मवेशियों को लोड किया जा रहा था।

विज्ञापन


मुखबीर की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ अतुल अंजान व चौकी प्रभारी जाल्हूपुर शशि प्रताप सिंह ने 17 मवेशियों सहित ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया। अंधेरे में मौका पाकर व्यापारी फरार हो गया। सभी मवेशियों को कच्चा बाबा इंटर कॉलेज के मैदान में पेड़ों के नीचे बांधा गया है। 
विज्ञापन


ट्रक जाल्हूपुर पुलिस चौकी खड़ा कर चालक व खलासी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चालक ने अपना नाम व पता मोहम्मद गुफरान पुत्र अनवर अली निवासी जनपद फतेहपुर व खलासी ने मोहम्मद जुवैर पुत्र अली अहमद निवासी जनपद फतेहपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्वस्त सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के आस-पास के ही कुछ गोरखधंधा करने वाले व्यापारी क्षेत्र से भैंस औने-पौने दाम पर खरीदकर इकट्ठा करते हैं। ऊंचे रेट पर वध करने वाले व्यापारियों को बेचते हैं। 

इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन हो रही मवेशी चोरी की घटनाएं भी गोकशी में शामिल  गोरखधंधा करने वाले व्यापारियों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस बाबत एसीपी सारनाथ अतुल अंजान ने बताया कि ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया गया। मौके पर 17 मवेशी भी मिले हैं। आरोपी व्यापारी की तलाश जारी है। मवेशियों को उन्नाव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। एक संदिग्ध व्यापारी का नाम सामने आ रहा है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

गर्भवती ने एम्बुलेंस में जना बच्चा

वाराणसी के चिरईगांव विकास खंड के नवशहरी गांव लेढ़ूपुर निवासिनी अनीता शर्मा को 102 एम्बुलेंस में ही शुक्रवार को दोपहर में सुरक्षित प्रसव हो गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा बच्चा को पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।

गर्भवती अनिता प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा गीता के साथ 102 एम्बुलेंस से पीएचसी चिरईगांव जा रही थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने एम्बुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव कराया। तदोपरांत पीएचसी चिरईगांव भर्ती कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव जिला प्रभारी अंकुश शुक्ला ने  ईएमटी आशीष कुमार तिवारी और पायलट दुर्गेश यादव की सराहना की।

राजातालाब में पांच दिनों से नहीं हो रही पानी की आपूर्ति लोग परेशान
राजातालाब के कचनार, रानी बाजार और भिखारीपुर गांव में लोगों को पांच दिनों से पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों के सामने पेयजल को लेकर काफी परेशानी खड़ी हो गई है। पीने का पानी लोगों को दूर से लाना पड़ रहा है। भिखारीपुर गांव स्थित ओवरहेड टैंक के पंप मशीन में तकनीकी खामी के कारण पांच दिनों से  पानी की सप्लाई में समस्या आ रही है।

लोगों ने राजातालाब तहसील को शिकायती पत्र देकर उपजिलाधिकारी से मांग की है कि तुरंत पंप की समस्याएं दूर की जाएं। जल निगम के सहायक अभियंता अभिमन्यु सिंह ने बताया कि समस्या दूर करने के लिए विभाग को सूचित कर दिया गया है।

चार किलो प्लास्टिक जब्त कर लगाया 2500 का जुर्माना

नगर निगम की ओर से गुरुवार को कई क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक जब्त कर जुर्माना भी लगाया गया। अतिक्रमण प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा की अगुवाई में रेवड़ी तालाब, लक्सा, रथयात्रा, गिरिजाघर, कमच्छा से चार किलो प्लास्टिक जब्त की गई। इस दौरान 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

एसी में शॉर्ट सर्किट से सर्वर रूम में लगी आग
नरिया स्थित महामना कैंसर संस्थान के सर्वर रूम के एसी शॉर्ट सर्किट की वजह से शुक्रवार की भोर में आग अल गई। हालांकि संस्थान के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने की वजह से ओपीडी और कंप्यूटर प्रिंटिंग से संबंधित काम मामूली रूप से बाधित रहा है। कुछ देर तक सर्वर भी ध्वस्त रहा। 

उधारी लेन देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट,दो घायल
क्षेत्र के रूपापुर बाजार में शुक्रवार शाम उधारी पैसे के लेनदेन को लेकर तीन युवकों ने कपसेठी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी गुलशन सिंह व गोलू यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा और हमलावरों के तलाश में जुट गई। 

थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि रूपापुर गांव निवासी शिवम सेठ ने दोनों को बकाया 4 हजार देने के लिए रूपापुर बुलाया था उसी में किसी बात को लेकर विवाद होने पर तीन युवकों ने मारपीट घायल कर दिया।

ओयो रूम्स एप को 1.55 लाख देने का दिया आदेश
जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और सदस्य सुमन दूबे व सुरेंद्र कुमार ने ओयो रूम्स एप को 1.55 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। शिवपुर के आनंद कुमार केसरी ने ओयो रूम्स मोबाइल एप से परिवार के लिए कोलकाता एयरपोर्ट के पास राज गेस्ट हाउस में रूम बुक कराया था। जिसे बिना किसी सूचना के ओयो रूम्स ने कैंसिल कर दिया। 

साथ ही, एयरपोर्ट से दूर संकरी गली में दूसरे गेस्ट हाउस में रूम बुक कर दिया। आनंद केसरी ने कोलकाता से गोवा के लिए फ्लाइट का टिकट पहले से बुक कर रखा था। रूम एयरपोर्ट से दूर संकरे रास्ते में होने की वजह से आनंद परिवार के साथ जाम में फंस गए और उनकी फ्लाइट छूट गई। इस पर आनंद ने उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया था। 

सामान लेने आया युवक दुकान से 30 हजार रुपये लेकर भागा
किराना की एक दुकान पर सामान लेने आया बाइक सवार युवक गल्ले में रखे 30 हजार रुपये लेकर भाग गया। बाइक सवार युवक सीसी कैमरे में कैद हुआ है। व्यापारी रतन गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। 

बलुआ रोड पर किराना की दुकान पर शुक्रवार लगभग 11.39 बजे बाइक सवार एक युवक आया। उसने रतन गुप्ता से सामान मांगा। दुकानदार समान लाने अंदर चले गए। इसी बीच मौका पाकर युवक काउंटर के नीचे रखे गल्ले में से 30 हजार रुपये लेकर भाग गया। 

दुकानदार जब अंदर से बाहर आए तो नकदी सहित कुछ कागज गल्ले से गायब थे। पुलिस सीसी फुटेज की मदद से युवक को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। 

रिंग रोड के किनारे बुजुर्ग का शव मिला
मिर्जामुराद के हरपुर गांव के रिंग रोड के किनारे शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने बुजुर्ग की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र के विसोखर गांव निवासी कृष्ण बहादुर (68) के रूप में की। बुजुर्ग पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त बताए गए हैं। 

परिजनों के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को घर से निकले थे। थाना प्रभारी मिर्जामुराद आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने की वजह से बुजुर्ग की मौत की आशंका है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

जनसुनवाई में सीवर और सड़क की 18 शिकायतें आईं

प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की जनसुनवाई में 18 शिकायतें आईं। दुर्गाकुंड के मानस मंदिर की सुरेखा समेत कई लोगों ने सीवर संबंधित शिकायतें कीं। 

लोगों ने कहा कि सावन में लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में सीवर जाम से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। विधायक ने जलकल महाप्रबंधक को फोन कर समस्या से अवगत कराया। मेले से पहले समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने की हिदायत दी। 

विंध्यवासिनी नगर, अर्दली बाजार के लोगों ने अतिक्रमण और खराब सड़क की शिकायत की गई। विनीत कुमार ने स्टेनो भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत की। छांगुर गुप्ता ने सोयेपुर में भूमि अधिग्रहण में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। 

कैलाश समेत अन्य ने वेंडिंग जोन छोड़कर ठेला लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। माया दुबे, शांति त्रिपाठी, विमल यादव ने कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक की मांग की। पत्रों को स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया।

भूटान में गोल्ड जीतने वाले तुषार का कांग्रेसियों ने किया अभिनंदन

Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi
तुषार का सम्मान करते कांग्रेसजन। - फोटो : अमर उजाला

पिंडरा विधानसभा के हरिनाथपुर गांव के तुषार सिंह द्वारा भूटान में आयोजित इंडो भूटान कुंग फू वुशु अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर शुक्रवार को कांग्रेस के लोगों ने सम्मानित किया। 

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने तुषार का अभिनन्दन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, राजीव राम, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ लोकेश सिंह, ग्राम प्रधान राजेश, सुरेंद्र सिंह, आशीष पटेल, राकेश सिंह, डब्लू सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

34वीं वाहिनी के अनमोल सिंह बने सर्वोत्तम मुक्केबाज

भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी की ओर से आयोजित चार दिवसीय 27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वोत्तम मुक्केबाज 34वीं वाहिनी के अनमोल सिंह चुने गए।

सर्वोत्तम कुश्ती खिलाड़ी 20वीं वाहिनी के अंगद यादव, सर्वोत्तम बाॅडी बिल्डर 34वीं वाहिनी के राहुल कुमार, सर्वोत्तम आर्म रेसलर 37वीं वाहिनी के राहुल राकेश चुने गए। 

बाॅडी बिल्डिंग में 34वीं वाहिनी 180 अंक के साथ प्रथम, आर्म रेसलिंग में 36वीं वाहिनी 21 अंक के साथ प्रथम स्थान, बाक्सिंग में 36वीं वाहिनी 46 अंक के साथ प्रथम, कुश्ती ग्रीको रोमन में 20वीं वाहिनी 235 अंक के साथ प्रथम, कुश्ती फ्री स्टाइल में 20वीं वाहिनी 145 अंक के साथ प्रथम स्थान रही। 

प्रतियोगिता में यूपी पीएसी पूर्वी जोन की विभिन्न 10 वाहिनियों के 215 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नरेश सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, बृजेश राय, बदन यादव और मुन्नीलाल मौजूद रहे।

200 विद्यार्थियों ने लिया ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण

बरेका संस्थान की ओर से चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला, नृत्य, जुंबा, रोलर स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण लिया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को मोबाइल और टीवी में समय बर्बाद करने की जगह शिविर में प्रशिक्षण लेना सराहनीय है। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डॉ. मिन्हाज ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित तकिया। इस दौरान सुशील सिंह, प्रदीप यादव, मदन कुमार मौजूद रहे। संवाद

तकनीकी क्षेत्र में हिंदी प्रयोग कर पथ प्रदर्शक बने बरेका: अभय बाकरे
बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के सभागार में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे ने कहा कि हिंदी भाषा के जनक भारतेंदु ने निज भाषा उन्नति का मंत्र दिया। 

बरेका उसी को आत्मसात करते हुए तकनीकी क्षेत्र में हिंदी का सफल प्रयोग करके पथ प्रदर्शक बने। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालयी हिंदी में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही बरेका दर्पण पत्रिका में तकनीकी लेख हिंदी में लिखने का आग्रह किया। इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, सुब्रत नाथ, रजनीश गुप्ता मौजूद रहे। 

कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर्मचारी परिषद के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान कर्मचारी परिषद के अतिरिक्त एसटी-एससी संगठन के पदाधिकारी के अलावा मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, उप महाप्रबंधक अनुज कटियार मौजूद रहे। 

नौ जुलाई तक उधना एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाया

गम्रियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 09041/09042 उधना-छपरा-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का नौ जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह ट्रेन उधना से 30 जून व 7 जुलाई जबकि वड़ोदरा से 2 व 9 जुलाई को चलाई जाएगी। 09041 उधना-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 3.55 बजे बनारस पहुंचेगी जबकि छपरा-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चार बजे शाम बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी चिरईगांव का वेतन रोकने की हिदायत
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन में मई 2024 के जिला पोषण समिति की बैठक हुई। पोषण ट्रैकर और कंवर्जंस विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। पीएलआई फीडिंग कम होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चिरईगांव के वेतन को रोकने की हिदायत दी गई। जिला एनआरसी में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को अधिक बच्चे रेफर करने को कहा गया।

बरेका स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
बरेका स्टेडियम में मंगलवार को फुटबॉल खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के तहत खिलाड़ियों को फुटबॉल की बारीकियां बताई जा रही है। कोच विनोद कन्नोजिया ने बताया कि खिलाड़ियों को किक मारने समेत कई तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 80 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed