फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top breaking latest big and today news of varanasi

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरेंः चौकी इंचार्ज के साथ महिलाओं ने की मारपीट, वंदे भारत में सी-4 का एसी फेल

Sun, 02 Jun 2024 09:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 09:05 PM IST
सार

Varanasi News: मारपीट के दौरान महिलाओं ने जबरन वारंटी को छुड़ा लिया। बहसबाजी और धक्का-मुक्की चल ही रही थी कि वारंटी मौके देखकर फरार हो गया। मामला ठंडा होने पर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
top breaking latest big and today news of varanasi
चौकी इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दिनदासपुर गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची जंसा थाने की पुलिस से महिलाओं ने मारपीट की। छीनाझपटी के दौरान वारंटी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने वारंटी की पत्नी सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दिनदासपुर गांव निवासी भोनू धरकार, शेरू धरकार और डल्लू धरकार के खिलाफ एक पुराने मुकदमे में अदालत से वारंट जारी हुआ है। रविवार की दोपहर जंसा कस्बा चौकी इंचार्ज कौशल सिंह तीनों को पकड़ने गए थे। मौके से मिले भोनू को पकड़ कर कर वह पुलिस चौकी ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान बस्ती की महिलाओं से चौकी इंचार्ज की मारपीट हो गई। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज की वर्दी पकड़ ली और वारंटी को जबरन छुड़ा लिया। मौका पाकर वारंटी भाग निकला। पुलिस ने वारंटी को भगाने के आरोप में वारंटी भोनू की पत्नी खुशबू धरकार और एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगीर ने फंदा लगाकर जान दी
सारनाथ के छाही गांव में एक राजगीर ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना का कारण घरेलू कलह बताया गया है।

छाहीं गांव निवासी बबलू गुप्ता (42) रविवार की देर सुबह तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। खटखटाने पर कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला। पत्नी बबीता के कहने पर बेटे अखिलेश ने रोशनदान से कमरे में झांका तो देखा कि पिता फंदा से लटका हुआ है। घटना की सूचना पड़ोसियों ने सारनाथ थाने की पुलिस को दी। 

बबीता गुप्ता ने बताया कि वह गांव के ही एक निजी विद्यालय में दाई का काम करती है। उसका पति बबलू शराब पीने का आदी था। पैसे को लेकर हमेशा झगड़ा हुआ करता था। शनिवार की रात खाना खाकर बबलू अपने कमरे में सोने चला गया। वह अपने दो बेटों अखिलेश और विनय के साथ छत पर सोने चली गई थी। रविवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बेटे को रोशनदान से झांकने को कही।

गालीगलौज का विरोध करने पर सिर फोड़ा

वाराणसी के दुर्गाकुंड निवासी मोहित केजरीवाल ने गालीगलौज का विरोध किया तो मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया गया। घटना के संबंध में मोहित की तहरीर के आधार पर लंका थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मोहित केजरीवाल ने बताया कि वह शनिवार की रात लगभग 11.30 बजे लंका स्थित रविदास गेट के पास खड़े थे। उसी दौरान कुछ लड़के बीएचयू की तरफ से आए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर लड़कों ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया।

बीजेपी को वोट देने पर मारपीट कर दी धमकी
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने पर फुलवरिया स्थित एक मंदिर के पुजारी के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण को लेकर पुजारी की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुजारी प्रेमचंद्र ने बताया कि वह शनिवार को भाजपा को मतदान करके आए। इससे नाराज होकर इलाके के ही बजेंद्र यादव, अंशुल यादव और दीपक ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से वह और उनके परिवार के लोग भयभीत हैं। कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ट्रक की टक्कर से पोल टूटा, नौ घंटे ठप रही बिजली
बाबतपुर जमालापुर मार्ग के कुआर बाजार में बीती रात ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नौ घंटे बाधित रही। बाजार निवासी अरविंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे तेज रफतार ट्रक ने पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल गिरने के साथ तार टूट गए। 

पूर्व ग्राम प्रधान संजय जायसवाल ने बताया कि बाजार में सीसी रोड बन रही है। इससे एक ही लेन से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। शनिवार रात 12 बजे कटी बिजली रविवार सुबह नौ बजे बहाल हुई।

बसपा प्रत्याशी ने घर में बिताया समय, महीने भर बाद हुई मुलाकात

मतदान खत्म होने के बाद रविवार को बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी दिन भर घर में रहे। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ बातचीत कर घर परिवार में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। घर में समर्थकों का आना जाना लगा रहा। 

अतहर जमाल लारी ने बताया कि महीने भर से चुनाव की तैयारी चलने की वजह से परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पा रहा था। करीब महीने भर बाद सभी से मुलाकात हुई। दिन में घर पर ही समर्थकों के साथ विधानसभावार पड़े वोटों की समीक्षा की गई। इस दौरान घर परिवार के लोगों के साथ चाय, नाश्ता और खाना खाने का भी मौका मिला।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में सी-4 का एसी फेल
गर्मी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-4 में एसी नहीं चलने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। रविवार की अपराह्न दिल्ली से ट्रेन खुलने के बाद सी-4 में कूलिंग नहीं होने की शिकायत यात्रियों ने क्रू मेंबर से की। तीन घंटे बाद भी कूलिंग ठीक नहीं हुआ तो यात्रियों ने कानपुर स्टेशन पर नाराजगी जाहिर की। यात्रियों के अनुसार एसी नहीं चलने से काफी परेशानी हुई।

22416 वंदे भारत एक्सप्रेस में सी-4 कोच में सफर करने वाले कुलदीप तिवारी ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन से खुलने के बाद से ही एसी नहीं चला। रेल मदद एप शिकायत दर्ज कराई। हालांकि बिना किसी कार्यवाही के शिकायत को बंद कर दिया गया। 

यात्री अनन्या ने बताया कि सी-4 में 53 और 54 नंबर बर्थ है। मगर, एसी काम नहीं करने से बेचैनी जैसा हाल रहा। तीन से चार घंटे बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। यात्री वरुण राय ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि एक तो ट्रेन लेट और ऊपर से कोच सी-4 में एसी नहीं है। या तो ट्रेन रद्द कर देनी चाहिए थी या फिर ट्रेन शुरू होने से पहले समस्या का समाधान कर लेना चाहिए था। कैंट स्टेशन पर रात 11 बजे ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों ने कहा कि जब वंदे भारत जैसी ट्रेन का यह हाल है तो अन्य ट्रेनों की क्या स्थिति होती होगी।

संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 जून तक भर सकते हैं परीक्षा फाॅर्म

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य के परीक्षा आवेदन के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। शास्त्री द्वितीय व तृतीय खंड, द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं 10 जून तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं 25 जून को प्रस्तावित हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र विवि के परीक्षा पोर्टल पर स्वयं आॅनलाइन निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भरे गए परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी संलग्नक के साथ अपने-अपने संबंधित विभाग में अग्रसारण के लिए 12 जून तक जमा करनी हाेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed