फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top big breaking trending and latest news of varanasi

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरें: समाजसेवी की मौत मामले में ट्रक चालक पर केस, बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Tue, 04 Jun 2024 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:07 PM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच काफी खबरें रहीं। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर हुए हादसे में समाजसेवी की मौत मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर में एक युवक से एक लाख 90 हजार की धोखाधड़ी की गई है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
top big breaking trending and latest news of varanasi
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार भोर में हादसे में वाराणसी के समाजसेवी की मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वाराणसी के छित्तूपुर विद्यापीठ रोड निवासी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को चांदा थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरोप है कि भाई हेमंत कुमार सिंह अपनी कार से ड्राइवर के साथ भाई का इलाज कराने लखनऊ जा रहे थे। कार के आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही से बिना कोई संकेत दिए बीच रोड पर अचानक रोक दिया। जिससे उनके भाई की कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में भाई हेमंत कुमार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

ड्राइवर सदानंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंस्टाग्राम पर लिंक भेजकर खाते से दो लाख की साइबर ठगी
शिवपुर। इंस्टाग्राम पर लिंक भेज युवती के खाते से साइबर जालसाज ने 1.98 लाख रुपये उड़ा दिया। पीड़िता ने थाने में साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी शांभवी दीक्षा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अतुल कासिम मोल्ला नामक व्यक्ति ने लिंक भेजा और उसके बाद दो बैंक खाते से एक लाख 98 हजार रुपये कट गए। मैसेज आने पर पैसे कटने का पता चला। थाना प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिओ केवाईसी के नाम पर  आनलाइन धोखाधड़ी कर एक लाख नब्बे हजार निकाले
शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर में एक व्यक्ति को जिओ सिम का केवाईसी करने के नाम पर एप के जरिए जालसाजों ने एक लाख नब्बे हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दो के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

भवानीपुर शिवपुर निवासी सिंह संतोष कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि जालसाजों ने जिओ सिम की केवाईसी करने को कहा। मैंने जिओ ऐप इंस्टॉल किया और एप्लीकेशन में जाकर मुझे आईडी पासवर्ड बनवाने के नाम पर मेरे खाते से 14 मई को दो बार में 1 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिया गया।

मैं तुरंत अपने एसबीआई बैंक गया और बैंक मैनेजर से सारी घटना के बारे में बताया। बैंक मैनेजर ने कहा कि आपके खाते से पैसा निकलकर गुअंडी मुंबई एचडीएफसी बैंक में जिसका अकाउंट होल्डर आरिफ शाह के खाते में गया है। इस मामले में शिवपुर पुलिस ने आरिफ साह व अभिषेक शर्मा के नाम से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

चितरंजन पार्क के पास वृद्ध का मिला शव
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के चितरंजन पार्क के पास मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि लू लगने से वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

डंपर में गिट्टी में दबा मिला युवक का शव
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के पास सीमेंट के प्लांट में मंगलवार को डंपर से गिट्टी उतारते समय उसमें एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीमेंट प्लांट के मालिक ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा से एक डंपर गिट्टी मंगाई था। जब गिट्टी से लदा डंपर खाली होने लगा तो उसमें से युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त का प्रयास और चालक से पूछताछ की जा रही है। 

पांच जून को पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिजली के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और बदलने के लिए बुधवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड षष्ठम के मुताबिक इस दौरान पांडेयपुर विद्युत वितरण केंद्र के लालपुर फीडर से संबंधित क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सुबह पांच से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान पांडेयपुर चौराहा और आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 

रामनगर एकादश ने बीएचयू जूनियर टीम को हराया
पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता का पहला मैच बीएचयू जूनियर और रामनगर एकादश के बीच हुआ। इसमें रामनगर एकादश ने बीएचयू जूनियर टीम को 40 रन से हरा दिया। अवधूत बाबा सिद्धार्थ गौतम राम सेवा न्यास की ओर से प्रतियोगिता कराई गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रामनगर एकादश की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें सत्यम ने 45, भोलू ने 21 रन का योगदान किया। बीएचयू जूनियर की ओर से अक्षय ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएचयू जूनियर टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 45, अर्पित 47 रन बनाए। रामनगर एकादश के जावेद और भोलू ने दो दो विकेट लिए। 

मैन ऑफ द मैच भोलू को दिया गया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल भदोही स्टेडियम और एनइआर के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसमें अर्पित तिवारी ने 75 और आदेश ने 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही स्टेडियम की टीम 86 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अर्पित को दिया गया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में संपन्न हुआ तृतीय 'श्री नंदीश्वर उत्सव'

top big breaking trending and latest news of varanasi
नंदीश्वर का पूजन करते पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नंदी जी की प्रत्येक प्रदोष तिथि पर एकादश अर्चकों द्वारा विधिपूर्वक आराधना संपन्न की जाती थी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में नित नवीन सनातन नवाचारों की श्रृंखला में प्रदोष तिथि 05 मई 2024 को "प्रथम नंदीश्वर उत्सव" के रूप में इस आराधना को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए पर्व के समान व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर उत्सव मनाया गया।

मंगलवार को पुनः एकादश आचार्यों द्वारा संपादित आराधना वृहद स्तर पर महादेव के श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता के साथ समारोहपूर्वक तृतीय 'श्री नंदीश्वर उत्सव' आयोजित किया गया। आयोजन में श्रीकाशीविश्वनाथ मंदिर न्यास न्यासी वेंकट रमण घनपाठी ने प्रधान आचार्य अर्चक के रूप में तृतीय 'श्री नंदीश्वर उत्सव' समारोह का निर्वाह करने का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

सीएम योगी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई गंगा आरती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अस्सी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। मां गंगा सेवा समिति एवं हिंदू युवा वाहिनी महानगर की ओर से आयोजित भव्य गंगा आरती के बाद अन्नपूर्णा सेवा में असहाय लोगों को भोजन का वितरण किया गया।

खेल कोटे से जाट रेजिमेंट में होगी अग्निवीर भर्ती
जाट रेजिमेंट सेंटर मेरठ में अग्निवीर में खिलाडियों की भर्ती एक जुलाई को होगी। इसमें सात खेलों के खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र का सत्यापन और ट्रायल 18 जून को होगा। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों को दो वर्ष तक के खेल प्रमाणपत्र मान्य होंगे। इसमें बास्केटबॉल, वालीबॉल, मुक्केबाजी, कुश्ती, हैंडबाॅल, शूटिंग और दौड़ में 800 मीटर और अधिक के खिलाड़ी अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ 18 जून को जाट सेंटर पहुंच सकते हैं।

नवांकुरों ने गायन, वादन और नृत्य की जानीं बारीकियां

नागरी नाटक मंडली में चल रही संगीत कार्यशाला में मंगलवार को 100 से अधिक नवांकुरों को गायन, वादन और नृत्य की बारीकियां बताई गईं। प्रशिक्षकों ने उन्हें राग, ताल और बंदिशों के रियाज और कथक, भरतनाट्यम् की तकनीकी जानकारी दी गई।

नागरी नाटक मंडली न्यास के सचिव डॉ. अजित सैगल ने बताया कि एनएसडी के राजेंद्र, रतिशंकर त्रिपाठी, सुमन पाठक, आशुतोष चतुर्वेदी आदि प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। छोटे बच्चों को सुबह सात बजे, युवाबों को सुबह 10 से दोपहर एक बजे और शाम को पांच से रात आठ बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है। 

हॉकी प्रतियोगिता में खेलेंगे छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
शिवपुर स्थित ओलंपियन विवेक सिंह स्टेडिय में आयाजित इनामी हॉकी प्रतियोगिता में देश के जाने माने खिलाड़ी खेल रहे हैं। आयोजन सचिव सतीश प्रताप सिंह ने बताया कि जूनियर व सीनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कई खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इसमें सुमीत कुमार, जूनियर वर्ल्ड कप खेल चुके भुवनेश्वर के प्रशांत चौहान, एनई रेलवे के पवन राजभर, जूनियर इंडिया खिलाड़ी गोपी सोनकर और विशाल सिंह खेलेंगे।

बीएचयू में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर कल से
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पांच जून से होगी। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो़ बीसी कापरी ने बताया कि 5 जून से पांच जुलाई तक नौ खेलों के खिलाड़ियों को कोच प्रशिक्षित करेंगे। इसमें क्रिकेट, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, योगा और कुश्ती के लिए एक हजार रुपये जबकि बैडमिंटन के लिए 1500 रुपये एक माह का शुल्क देना होगा। शिविर के लिए पंजीकरण फार्म विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के कार्यालय में मिलेगा।

शिविर में खिलाड़ियों ने कैरेम में आजमाए हाथ
वाराणसी के परमानंदपुर स्थित आरएन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को खिलाड़ियों ने कैरेम में हाथ आजमाए। करीब 60 खिलाड़ियों ने एकल और समूह में मैच खेला। प्रतियोगिता का फाइनल छह जून को होगा। 

चुनाव कार्यालय : सुबह से दोपहर तक सन्नाटा, शाम को हुए गुलजार

लोकसभा चुनाव के दौरान सुबह से देर रात तक गुलजार रहने वाले चुनाव कार्यालयों पर मंगलवार को सन्नाटा पसरा था। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय लहुराबीर और भाजपा के चुनावी कार्यालय महमूरगंज में दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसर गया था। कुछ बड़े नेता ही कार्यालय में बैठकर मतगणना का फीडबैक ले रहे थे।

मंगलवार की सुबह लहुराबीर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा रहा। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर सुबह से ही जुटने लगे थे। जैसे-जैसे परिणाम आने लगे कार्यकर्ताओं ने कयास लगाने शुरू कर दिए। तीन बजे के बाद जीत और हार की तस्वीर साफ होने के बाद कुछ पदाधिकारी कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचे। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, भाजपा के चुनाव कार्यालयों पर दिन भर सन्नाटा रहा और शाम को जीत की घोषणा के बाद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की जुटान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed