फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Took hold of a second before falling tricolor

एक के गिरने से पहले दूसरा थाम लेता था तिरंगा

Mon, 15 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 15 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
इतिहास में हमेशा ऐसे लोगों का सम्मान से लिखा जाता है, जो देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर देते हैं। काशी को वो हक हासिल है। स्वाधीनता संग्राम में काशी के क्रांतिकारियों के जोश और जज्बे का ही नतीजा है कि हम आज 70वें साल में हर तरह से आजाद हैं।
विज्ञापन



शहर का टाउनहाल जंग-ए-आजादी में बनारस की अहम भूमिका का गवाह है। टाउनहाल मैदान में पांच जनवरी, 1932 को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ब्रिटिश हुकूमत ने महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर लिया था। विरोध में काशी की जनता तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आई थी। देश को आजाद कराने का जुनून इस कदर था कि पुलिस फायरिंग में घायल होकर एक के गिरने के पहले दूसरा तिरंगे को थाम लेता था। तमाम रुकावटों के बावजूद आजादी के दीवाने जुलूस की शक्ल में टाउनहाल पहुंच गए। वहां भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में श्याम मनोहर, रामानंद और टेंगर ने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई क्रांतिकारी घायल हो गए।
विज्ञापन



बाद में जब 1940 में बापू ने व्यक्तिगत सत्याग्रह का एलान किया तो काशी इसमें भी पीछे नहीं रही। रोजाना कोई न कोई कांग्रेसी गिरफ्तारी देने लगा। सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारियां दीं। उसी समय सत्याग्रह के अधिनायक बने लाल बहादुर शास्त्री ने टाउनहाल में भीड़ जुटाई थी। बीमारी की हालत में पंडित कमलापति त्रिपाठी के घर पर रुककर आंदोलन चलाया था। उस दौरान पंडित कमलापति त्रिपाठी चंदौली के प्रभारी थे। बनारस का प्रतिनिधित्व बाबू संपूर्णानंद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed