{"_id":"649c138889ef3217cb0b5208","slug":"tomato-price-nsui-workers-protest-against-vegetable-rates-hike-in-varanasi-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price: वाराणसी में महंगाई के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price: वाराणसी में महंगाई के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
Wed, 28 Jun 2023 04:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:33 PM IST
सार
महंगाई की आंच में उबल रहे आलू, कोहड़े के साथ ही अब टमाटर और महंगा हो गया है। बुधवार को वाराणसी के सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ वाराणसी में एनएसयूआई का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश की शुरुआत के साथ ही बाजारों में टमाटर की कीमतें 10-20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। बुधवार को वाराणसी के सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हाथों में सरकार के खिलाफ पोस्टर और सब्जियों की टोकरी लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कहा कि सरकार रसोई घर पर वार कर रही है। भारत की गृहस्थी महिलाओं को परेशान कर रही हैं। रसोई गैस के दाम 1200 हो गए हैं। टमाटर हीरा के दाम में बिक रहा है। अदरक की भी वही हाल है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई पर चुप्पी साध ली है। अगर महंगाई कम नहीं हुई तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के तहत आंदोलन करेंगे। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय, महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: महंगाई की आंच में उबले आलू-कोहड़ा, टमाटर हुआ और लाल, पढ़ें- रेट लिस्ट