{"_id":"6595b72ab6e245a86c0b1335","slug":"told-the-technology-of-production-of-grain-varanasi-news-c-20-1-vns1010-471681-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: श्रीअन्न के उत्पादन की तकनीक बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: श्रीअन्न के उत्पादन की तकनीक बताई
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से श्रीअन्न के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को श्री अन्न के उत्पादन की तकनीक बताई गई।
मुख्य अतिथि डाॅ. बंशराज पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने श्रीअन्न को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इसका उत्पादन कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षण में काशी विद्यापीठ व आराजीलाइन विकास खंड के किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने ज्वार, बाजरा, कोदो, सावां आदि के बीज उत्पादन की तकनीक बताई। प्रतीक्षा सिंह ने इससे बनने वाले व्यंजनों के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।