फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 23 feb 2010

वाराणसी: पिछले आठ दिनों से नहीं मिला कोरोना कोई मरीज, 5000 हजार लोगों को लगा टीका

Tue, 23 Feb 2021 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 23 feb 2010
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में पिछले आठ दिनों से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन देश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


डीएम-एसएसपी ने लगवाया कोरोना का टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी अमित पाठक ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने टीका लगवाने आए फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला भी बढ़ाया। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार आधे घंटे तक आब्जर्वेशन रूम में डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद ही दोनों अधिकारी दीनदयाल अस्पताल से निकले। सोमवार को 29 केंद्रों पर पहले से चयनित 12175 में से 5000 लोगों का टीकाकरण हुआ। अब 25-26 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के साथ दीनदयाल अस्पताल में चल रहे टीकाकरण की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या, सीएमएस डॉक्टर बी शुक्ला, डॉ. आरके सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सभी चयनित लोगो को  टीका लगवाने जरूर आना चाहिए। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि कोरोना की जंग जीतने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि संबंधित केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया जाए। टीका लगवाने के बाद मैने भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज किया। 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2451 लोगों की जांच की गई और 3016 की रिपोर्ट मिली है। वैसे तो संक्रमण और रिकवरी रेट पहले से अधिक बेहतर स्थिति में है, लेकिन लोगों से मास्क, सैनिटाइजर का पालन करते रहने की अपील भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed