फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today will be excavated in the lower part of the temple

मंदिर के निचले हिस्से में आज होगी खोदाई

Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Today will be excavated in the lower part of the temple
वाराणसी। बभनियांव में पिछले साल खोदाई में मिले 1800 वर्ष पुराने मंदिर के बारे में बीएचयू के पुरातत्वविद अध्ययन में जुट गए हैं। सोमवार को मंदिर के आसपास साफ-सफाई की गई। मंगलवार से मंदिर के निचले हिस्से में खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएचयू के प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में दो वर्ष पहले ही पुरातात्विक स्थल पर खोदाई शुरू कराई गई थी। यहां प्राचीन काल के सिक्के, बर्तन, मूर्तियां, मंदिर, शिविलंग आदि की जानकारी मिली थी। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद काम अब फिर शुरू हो गया है। बीएचयू के प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि पिछले साल हुई खोदाई में 1800 वर्ष पुराने मंदिर की जानकारी मिली थी। इसके बारे में अध्ययन किया जा रहा है। सोमवार को मंदिर परिसर के आसपास सफाई का कार्य चलता रहा। मंगलवार से मंदिर के निचले हिस्से में खोदाई की जाएगी। इसमें मंदिर के प्रदक्षिणा पथ के एक हिस्से में उत्खनन कर निर्माण प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मंदिर के बाह्य दीवाल और प्रवेश द्वार के निर्माण की भी जानकारी जुटाई जाएगी। प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि खोदाई के काम में बभनियांव के ग्राम प्रधान रामप्रकाश का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed