फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today Top and latest news in varanasi

वाराणसी की 10 खबरें एक क्लिक मेंः युवक ने लगाई फांसी, 20 रुपये के लिए ऑटो चालक को पीटा

Thu, 11 Apr 2024 11:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 11:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गुरुवार को अपराध की कई मामले आए। लोहता थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली। वहीं, बाबतपुर चौराहे पर मनबढ़ों ने 20 रुपये न देने पर मनबढ़ों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। आइए जानते हैं अन्य खबरें....

विज्ञापन
Today Top and latest news in varanasi
वाराणसी की दस खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहिता की मौत पर पति और सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन

आरकेपुरम कॉलोनी, सुंदरपुर के रहने वाले राजेश कुमार राजभर, पिता रामदुलार राजभर और मां तारा देवी को गुरुवार को चितईपुर थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मूलरूप से मऊ जिले के रतनपुरा थाने के मखना गांव के निवासी हैं। 

आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र के करसड़ा निवासी दीपचंद राजभर की बेटी सरोज (26) की शादी राजेश से 26 फरवरी को हुई थी। सोने की एक चेन के लिए उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। बुधवार शाम सरोज की शादी करवाने वाली मंजू देवी ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है, जल्द जाइए।
विज्ञापन


वह वाराणसी आए तो उन्होंने देखा कि सरोज की मौत हो चुकी थी। दीपचंद राजभर ने बताया कि चेन के लिए उनकी बेटी को मारा पीटा गया। इसके बाद दामाद और मां-बाप ने फंदा लगाकर बेटी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों में उलझा कर गहने ले भागे दो युवक
पांडेयपुर में मानसिक चिकित्सालय के पास इलाज के लिए आई एक महिला को दो युवकों ने अपनी बातों में उलझाकर उसके सोने के झुमके और चेन का लॉकेट उतरवा लिया। फिर दोनों भाग निकले। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नक्खीघाट की प्रमिला देवी ने बताया कि वह दवा लेने मानसिक चिकित्सालय जा रही थीं। पांडेयपुर में उसे दो युवक मिले। दोनों ने पूजा-पाठ के जरिये घर में समृद्धि की बात कहकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद गहने उतरवा लिए और फिर लेकर भाग निकले। 

एप डाउनलोड कराकर जालसाज ने 89 हजार उड़ाए
अमरा अखरी क्षेत्र की उपासना नगर कॉलोनी में रहने वाले अजीत पांडेय को अव्वल हेल्प डेस्क एप डाउनलोड करा कर जालसाज ने 89 हजार रुपये की चपत लगा दी। घटना के संबंध में अजीत पांडेय ने रोहनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अजीत पांडेय ने बताया कि गत छह अप्रैल को अशोक लेलैंड से रेडिएटर लेने के लिए उन्होंने गूगल में नंबर खोजा। वहां मिले नंबर पर कॉल किया तो कहा गया कि ऑनलाइन खरीदारी के लिए एक प्रक्रिया को पूरा करना होगा। फिर, दूसरे नंबर से फोन आया और उसने लिंक भेजकर अव्वल हेल्प डेस्क एप डाउनलोड कराया।

फिर, रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये भेजने को कहा। लिंक खोलने के बाद न कोई ओटीपी आया और न फोन आया। कुछ देर बाद उनके खाते से 89 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद फोन हैक हो गया।

मिर्जापुर के युवक को बेहोश कर लूटपाट, सड़क किनारे फेंका
वाराणसी के ऑटो सवार बदमाश नंदू युवक को बेहोश कर उसका सामान लूटकर उसे शहावाबाद बाजार में सड़क किनारे फेंक गए। लोगों ने देखा तो उस पर पानी के छींटे मारे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई नंदू यादव की फोटो की मदद से परिजनों को पता चला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के मडफा का रहने वाला नंदू यादव मुंबई में काम करता है। 

होश में आने पर बताया कि गुरुवार सुबह कैंट स्टेशन के बाहर ऑटो में चार लोग बैठे थे। उन लोगों ने कहा कि सवारी हो गई है, हम तुरंत चलेंगे। वह ऑटो में बैठ गया। जब रोहनिया से ऑटो आगे बढ़ा तो उन लोगों ने कहा कि गर्मी है पानी पी लो। पानी पीते ही वह बेहोश होने लगे। सभी उसका बैग लेकर भाग गए। नंदू ने बताया कि उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल और परिजनों के लिए खरीदे गए नए कपड़े सहित अन्य सभी सामग्री बदमाश अपने साथ ले गए। 

युवक को पिता और तीन भाइयों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
वाराणसी के रघुनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर पिता, पुत्र और भाइयों में मारपीट हो गई। घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

लेढ़ूपुर की रहने वाली रेखा देवी ने बताया कि उनके देवर इंदल, रामचंदर, उमाशंकर व ससुर राजेंद्र यादव मिलकर उनके हिस्से की जमीन पर बाउंड्री बनवा रहे थे। विरोध करने पर चारों ने उन्हें, उनके पति विजय शंकर यादव और पुत्री खुशबू को मारा पीटा। मारपीट में उनके पति और बेटी को गंभीर चोट आई है। सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी इंदल का चालान किया गया है।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान
मंगलपुर गांव में बुधवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अली हसन (45) बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन जागे तो उसे टिनशेड में लगे हुक के सहारे फंदे से लटका देखा। 

परिजनों ने बताया कि अली हसन छह भाइयों में सबसे छोटा था और वह नशे का आदी था। अली ने दो शादी की थी। उसकी दोनों पत्नी अलग-अलग जगह रहती हैं। दोनों पत्नी से पांच बच्चे हैं।

20 रुपये न देने पर ऑटो चालक की पिटाई
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर वाहनों से अवैध वसूली फिर शुरू हो गई है। गुरुवार को इसको लेकर मनबढ़ों ने टेंपो चालक को पीट दिया। तहरीर में पिंडरा, रमईपुर निवासी मैनुद्दीन ने आरोप लगाया कि वह आरटीओ से ऑटो का फिटनेस टेस्ट कराने के बाद लौट रहा था। बाबतपुर चौराहे पर ऑटो खड़ा कर हैंडपंप से पानी पीने के बाद आया तो 20 रुपये मांगा गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई।

दो माह पूर्व भी पिंडरा के ही ऑटो चालक विक्की मोदनवाल ने अवैध वसूली की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। फूलपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि दो चालक में विवाद का मामला है। वसूली का मामला संज्ञान में आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। 

शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, फिर किया इंकार
सेवापुरी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने कपसेठी थाने में नामजद तहरीर देकर अर्जुनपुर गांव निवासी एक किशोर की शिकायत की है। आरोप है कि दो वर्ष से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी की बात कही तो उसने मना कर दिया।

क्षुब्ध होकर किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का भी सेवन कर लिया था। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई की बात कही है। 

आज 7 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
नगरीय विद्युत वितरण निगम मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता एसके सनौरिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बिजली के तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से 33 केवीए उपकेंद्र के डीपीएच फीडर से बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे बाधित रहेगी। इस वजह से कैंट, काशी विद्यापीठ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी।


स्वर्वेद मंदिर में अब रात 9 बजे तक दर्शन
स्वर्वेद महामंदिर में अब सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही धाम में बृहस्पतिवार को बैगेज स्कैनर का उद्घाटन हुआ। इससे आने वाले श्रद्धालुओं के सामानों का सुरक्षात्मक निरीक्षण हो सकेगा। हमेशा शीतल जल व प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रशासन ने अभी तक परिसर में छह मेटल डिटेक्टर और 80 सीसी कैमरे लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed