फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today there will be 300 pairs of each other

Varanasi News: आज एक दूसरे के होंगे 300 जोड़े

Tue, 13 Dec 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Today there will be 300 pairs of each other
बांसडीह। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को बांसडीह पीजी कालेज में होने वाली सामूहिक विवाह समारोह को लेकर तैयारी जोर-शोर से जारी है। मंगलवार को कालेज में पहुंची विधायक केतकी सिंह ने तैयारियों की जानकारी ली। समारोह में 300 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। बीडीओ बांसडीह दिनेश कुमार मौर्य ने विधायक को बताया कि लगभग 300 हिंदू जोड़े का विवाह के लिए सत्यापन हुआ है। विधिविधान से शादी होगी। केतकी सिंह ने कहा कि शादी समारोह में आने वाले सभी लोगों को कोई भी असुविधा न हो। शादी कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहनों को महाविद्यालय के बाहर मुख्य सड़क के पश्चिम बगीचे में खड़ा कराया जाए। समारोह स्थल पर शादी मंडप के साथ ही अन्य कार्यक्रमों और खानपान के लिए अलग-अलग पंडाल लगाया जा रहा है। 8000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। विवाह में प्रत्येक जोड़े के परिवार से लगभग 30 से 50 लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं। शादी में प्रति जोड़े पर समाज कल्याण विभाग 51 हजार रुपये खर्च करेगा। 10 हजार रुपये का सामान प्रति जोड़े को दिया जाएगा। छह हजार खानपान और व्यवस्था पर खर्च होगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान अभिजीत तिवारी बब्लू, अरुण सिंह, डा. विनोद सिंह, अवनीश मिश्र, गोपाल सिंह, दुर्गेश मिश्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed