फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today the world record in Turkey shall Sony

विश्व रिकॉर्ड के सफर में आज से निकलेंगी सोनी

Mon, 04 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 04 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
कथक में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए नृत्यांगना सोनी चौरसिया सोमवार से एक बार फिर मंच पर उतरेंगी। मोहनसराय के माउंट लिटेरा स्कूल में छह दिनों तक चलने वाले मैराथन नृत्य की शुरूआत शाम पांच बजे से  होगी जो नौ अप्रैल की रात नौ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन



पहली बार किसी तरह रिकार्ड बनाने से चूकने के बाद सोनी इस बार नया रिकार्ड बनाने को बेताब हैं। माउंट लिटेरा स्कूल के चेयरमैन प्रदीप विश्नोई और प्रिंसिपल अंजना देव के सहयोग से चलने वाले इस मैराथन नृत्य के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। इसके लिए अधिकारियों, चिकित्सकों को मानीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान डॉ. नीरज खन्ना के देखरेख में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जबकि खानपान डाइटिशियन डॉ. गोल्डी अरोरा के निर्देशन में दिया जाएगा।
विज्ञापन



डॉ. एसएस पांडेय के नेतृत्व में योग गुरु इंदल प्रसाद फिजियोथिरेपी का जिम्मा संभालेंगे। बता दें कि गत वर्ष 14 नवंबर को आर्य महिला पीजी कॉलेज में सोनी ने बिना रुके नृत्य के केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु के 123 घंटे 20 मिनट के विश्व रिकार्ड को तोड़ने के लिए अभियान शुरू किया था लेकिन 87 घंटे 18 मिनट के बाद वह आगे नहीं बढ़ सकी थीं। इस बार उन्होंने फिर विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी की पहचान में शुमार गंगा के तट पर हर रोज होने वाली गंगा आरती में रविवार की शाम काशी की बेटी सोनी चौरसिया के हौसले को बढ़ाने के लिए प्रार्थना की गई। सोनी के जज्बे को सफलता के पंख लगाने के लिए गंगा का विशेष पूजन किया गया। गंगोत्री सेवा समिति के सहयोग से सामजिक संस्था आगमन द्वारा मां गंगा का षोडशोचार पूजन के उपरांत विशेष आरती के अनुष्ठान के बाद सोनी को अभिमंत्रित प्रसाद प्रदान किया गया ताकि गिनीज बुक रिकार्ड में सोनी का नाम दर्ज हो सके । पूजन में पं किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज, डॉ संतोष ओझा, सोनी के प्रशिक्षक एवं गुरु राजेश डोगरा, दिनेश शंकर दुबे, मनीष शंकर दुबे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed