{"_id":"5b58cb974f1c1bac7d8b4bf1","slug":"today-is-the-chance-for-blood-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर है रक्तदान कर महादानी बनने का मौका, अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के तत्वावधान में लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर है रक्तदान कर महादानी बनने का मौका, अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के तत्वावधान में लगेगा कैंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में रक्तदान करते महादानी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में आप भी सहभागी बनें। आप महादान में शामिल होकर जरूरतमंदों को जीवनदान दे सकते हैं। एक व्यक्ति के रक्त से ही दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है।
अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) और स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) के अलावा समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मौका आपके लिए फिर आ गया है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं तो गुरुवार को इसका मौका मिल रहा है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
रक्तदाताओं को मिलेगा प्रमाण पत्र
रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह प्रशस्ति पत्र आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा। इसके अलावा बीएचयू ब्लड बैंक द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें रक्तदाता के ब्लड ग्रुप सहित अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज रहेंगी।
विज्ञापन
इन बातों का रखें खास ख्याल
- 18 साल से 65 साल तक का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है
- रक्तदान से पहले नाश्ता करें और पानी भी खूब पीएं
- ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो
- अगर 48 घंटे पहले कोई दवा ली है तो चिकित्सक को जरूर बताएं
- रक्तदान के बाद 15-20 मिनट तक आराम जरूर करें