फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today in Kashika, the voice of Pt. Sajan Mishra will resonate and the Shakti-worship of Ram will be staged.

Varanasi News: काशिका में आज पं. साजन मिश्र के गूंजेंगे स्वर व राम की शक्ति-पूजा का मंचन

Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Today in Kashika, the voice of Pt. Sajan Mishra will resonate and the Shakti-worship of Ram will be staged.
वाराणसी। नागरी प्रचारिणी सभा, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा नगर निगम की ओर से रविवार को टाउनहॉल के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला काशिका : रंग और राग का नियमित उत्सव मनाई जाएगी। उद्घाटन पर शाम को बनारस घराने के मूर्धन्य गायक पद्मभूषण पं. साजन मिश्र और उनके पुत्र पं. स्वरांश मिश्र का शास्त्रीय गायन होगा। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कालजयी काव्यकृति राम की शक्ति-पूजा की प्रस्तुति होगी। पं. साजन मिश्र के साथ एक आत्मीय बतकही भी विशेष आकर्षण होगी।
विज्ञापन

नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री साहित्यकार व्योमेश शुक्ल ने बताया कि आगे चलकर काशिका के तहत हर रविवार को राम की शक्ति-पूजा का मंचन होगा। इसके साथ उपशास्त्रीय संगीत, भजन, लोकधुनों तथा कीर्तन की सहज सांगीतिक संगति ‘जैमिंग’ का भी सत्र चलेगा। उद्घाटन के बाद सभी प्रदर्शन टिकट आधारित होंगे। स्थानीय नागरिक, कलाप्रेमी, तीर्थयात्री और पर्यटक नियत ऑनलाइन टिकटिंग मंचों से प्रवेश पत्र खरीद सकेंगे। बुकिंग लिंक और समय सारिणी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके आयोजन के जरिये काशीवासियों, कलाप्रेमियों तथा पर्यटकों को शहर की साहित्यिक, सांगीतिक और रंगमंचीय परंपराओं से नियमित रूप से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। नाटक राम की शक्ति-पूजा की प्रस्तुति की प्रधानमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री, फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो जैसे नामचीन हस्तियों ने प्रशंसा की है। नाटक के निर्देशक व्योमेश शुक्ल को 2017 में निर्देशन के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार और राम की भूमिका निभाने वाली स्वाति को 2022 में अभिनय के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार मिला है। हनुमान की भूमिका निभाने वाले रविशंकर उपाध्याय को स्मृति युवा कविता पुरस्कार मिला है। इस नाटक की यूरोप के विभिन्न देशों में 10 प्रस्तुतियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed