{"_id":"6872bca03691e0670106c36f","slug":"today-devotees-will-perform-abhishek-in-145-shiva-temples-of-kedarkhand-varanasi-news-c-20-vns1021-1051009-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आज केदारखंड के 145 शिवालयों में करेंगे श्रद्धालु अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आज केदारखंड के 145 शिवालयों में करेंगे श्रद्धालु अभिषेक
विज्ञापन
-सावन में निकलेगी पांच दर्शन पूजन यात्रा, बाबा विश्वनाथ, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर शिवालयों में करेंगे जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। श्रावण मास में काशी में यात्राएं भी निकाली जाती हैं। संस्थाओं की अगुवाई में सावन भर यात्राओं का सिलसिला चलता है। श्रद्धालुओं का दल शिवालयों में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करता है। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति की ओर से सावन के हर रविवार और सोमवार को यात्रा निकाली जाएगी।
समिति के यात्रा संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 13 जुलाई यानी रविवार को श्रीकेदारेश्वर अंतर्गृही प्रदक्षिणा दर्शन पूजन यात्रा निकाली जाएगी। ये सुबह 7:30 बजे केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगी। इसके तहत 145 शिवालय में जलाभिषेक कर श्रद्धालु दर्शन पूजन करेंगे। 100 से अधिक शिवालय हनुमान घाट, शिवाला, लोलार्क कुंड, अस्सी, दुर्गाकुंड, शंकुलधारा, कमच्छा, वैजनत्था, लक्ष्मीकुंड, रामकुंड, शीतला घाट, चौकी घाट, मानसरोवर, नारद घाट, चौसट्ठी घाट, प्रयाग घाट इलाकों के शिवालयों में जाएंगे। काशी की त्रिशूल यात्रा 27 जुलाई को सुबह 7:30 बजे डुमराव बाग कॉलोनी अस्सी से शूलटंकेश्वर महोदव, सारंगनाथ महादेव से होकर वापस डुमराव बाग पहुंचकर समाप्त हो जाएगा। उमाशंकर ने बताया कि एकादश महारुद्र लिंगदर्शन पूजन यात्रा तीन अगस्त को सुबह आठ बजे से दुर्गा मंदिर दुर्गाकुंड से शुरू होगी। समापन बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ होगा।