फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   toady is the very big day for varanasi election battle

काशी के रण में आज यूपी का सबसे बड़ा सियासी संग्राम

Sat, 04 Mar 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 04 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
toady is the very big day for varanasi election battle
election rally
काशी के रण में यूपी का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी महासंग्राम शनिवार को होगा। भगवा गढ़ में घिरी भाजपा को उबारने के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ से लेकर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार तक सियासी रास्ते से होकर हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी, सीएम अखिलेश यादव और सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन का रथ मोदी को जवाब देने के लिए निकलेगा। इस चुनावी दंगल में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती रोहनिया के जगतगंज इंटर कॉलेज में गरजेंगी।
विज्ञापन


तीनों दलों के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पूर्व मंत्रियों की फौज शुक्रवार से ही काशी में डट गई। एक-दूसरे पर आरोपों-प्रत्यारोपों की बौछार तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी चार मार्च को सात बार के विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा का टिकट कटने के बाद नाराजगी में फंसी शहर दक्षिणी सीट को दर्शन-पूजन के कार्यक्रम के तहत रोड शो के रूप में मथेंगे।

कैंट क्षेत्र में आने वाले बीएचयू सिंह द्वार पर मालवीय प्रतिमा को नमन कर पीएम दक्षिणी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार जाएंगे।
 

राहुल-अखिलेश और डिंपल का रोड शो

toady is the very big day for varanasi election battle
रोड शो
वह दोपहर 12 से एक बजे तक एक घंटा बाबा दरबार दर्शन-पूजन के बाद के बाद कालभैरव मंदिर में भी 20 मिनट तक रहेंगे। वह शाम 7:30 से 8:45 बजे तक टाउन हाल के मैदान में जनसभा भी करेंगे। 

इससे पहले दोपहर 1:15 बजे अंबेडकर प्रतिमा को नमन कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सीएम अखिलेश यादव और डिंपल यादव रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकलेंगे।

यह रोड शो करीब 10 किमी लंबा होगा। रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में मायावती का उड़नखटोला दिन के एक बजे उतरेगा।

वहां वह जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए नीले झंडे से पटे मैदान में रैली करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed