{"_id":"fb976f59ef77b5c3a1679f48ad9ed73f","slug":"to-protect-the-interests-bankers-call-for-unity-among-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकर्स हितों की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकर्स हितों की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बारिश के बावजूद रविवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के आठवें त्रिवार्षिक अधिवेशन में देश भर के मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने बैंकर्स हितों की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान किया। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में बैंकर्स की भूमिका अहम होती है। उन्होंने बैंकर्स के इस संगठन की एकता की भी सराहना की। कहा कि कोई भी संगठन एकजुटता के बल पर ही कामयाब हो सकता है। इस मौके पर संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वंभर नाथ मिश्र, पं. छन्नूलाल मिश्र, हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद और अंजली अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में अधिवेशन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के महामंत्री एसवी मुरली के नेतृत्व में हाल में ही हुए दसवें वेतन समझौते की सराहना की गई। अलग-अलग मंडलों से आए करीब 1200 से अधिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि बैंकर्स हितों के विपरीत उठाए
जाने वाले किसी भी कदम का कड़ा विरोध किया जाएगा। 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे लखनऊ मंडल के महामंत्री बृजेश कुमार मिश्रा को विदाई दी गई। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष संजीव कुमार बंदलिश, पवन कुमार, उप महामंत्री राजू राय ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता केके सिंह ने की।