फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To avoid rape case in Jaunpur, married a teenager, now absconding police insearch

जौनपुर: दुष्कर्म के केस से बचने के लिए की किशोरी से शादी, अब बोला संग नहीं रहना, घर पर छोड़कर फरार

Tue, 21 Sep 2021 11:16 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 21 Sep 2021 11:16 PM IST
सार

रामपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए किशोरी से शादी रचा ली। युवक की नाटकीय ढंग से इस शादी को लोग भांप न सके। शादी के तीन महीने बाद ही युवक पत्नी को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर ठोकरें खाने पर मजबूर है।

विज्ञापन
To avoid rape case in Jaunpur, married a teenager, now absconding police insearch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए किशोरी से शादी रचा ली। युवक की नाटकीय ढंग से इस शादी को लोग भांप न सके। शादी के तीन महीने बाद ही युवक पत्नी को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर ठोकरें खाने पर मजबूर है।

विज्ञापन


पीड़िता ने रामपुर थाने में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला बिगड़ता देख आरोपी युवक ने उससे 17 जून 2021 को शादी कर ली। आरोप है कि तीन महीने बाद ही युवक पत्नी को उसके परिजनों के घर छोड़कर अपने भाइयों के साथ कहीं भाग गया। पीड़िता ने रामपुर थाना में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर उचित करवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

लापता किशोरी दो सप्ताह बाद मैनपुरी में मिली

बदलापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने दो सप्ताह बाद मैनपुरी से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किशोरी छह सितंबर को लापता हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि पहले उसे वाराणसी स्थित बाबतपुर ले जाया गया। जहां कुछ दलालों के माध्यम से उसे बेच दिया गया। बीते 19 सितंबर को किशोरी किसी तरह अराजकतत्वों के चंगुल से मुक्त होकर मैनपुरी जिले के कोर्रा थाने पर पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई। कोर्रा पुलिस ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र को दी। प्रभारी निरीक्षक ने एसआई प्रेमशंकर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस की टीम कोर्रा (मैनपुरी) भेजकर किशोरी को अभिरक्षा में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed