फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TK Lahiri Case CM Office seeks report complaint lodged on IGRS portal ACP has sent response

डॉ. टीके लहरी मामला: सीएम आफिस ने मांगी रिपोर्ट, आईजीआरएस पोर्टल पर हुई थी शिकायत; एसीपी ने भेजा जवाब

Fri, 02 Oct 2026 01:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 02 Oct 2026 01:11 AM IST
सार

बीएचयू में डॉ. टीके लहरी को थप्पड़ मारने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी है। मामले में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस से जानकारी मांगी। अपर पुलिस आयुक्त ने मामले में जवाब भेज दिया है। अब प्रकरण से जुड़े तथ्यों और कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
TK Lahiri Case CM Office seeks report complaint lodged on IGRS portal ACP has sent response
डॉ. टीके लहरी से मुलाकात करते राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के कार्डियोथोरेसिक सर्जन पद्मश्री डॉ.टीक लहरी को आईसीयू में उन्हीं के विभाग के डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारने के आरोपों की अब सीएम आफिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है। इधर पुलिस ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक को पत्र लिखकर जांच आंख्या मांगी है।

विज्ञापन


बीएचयू के कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट में इमेरिटस प्रोफेसर डॉ. लहरी को उन्हीं के विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद पांडेय द्वारा आईसीयू में इलाज के दौरान थप्पड़ मारने की शिकायत डॉ. लहरी के परिजनों ने बीएचयू प्रशासन से ईमेल से की थी। इसमें परिजनों ने कुलपति, आईएमएस निदेशक सहित अन्य लोगों को भेजे मेल में तीन फोटो भी दिया था। 

विज्ञापन

TK Lahiri Case CM Office seeks report complaint lodged on IGRS portal ACP has sent response
भेजी गई रिपोर्ट। - फोटो : संवाद

इसमें एक फोटो में डॉ. लहरी के चेहरे पर थप्पड़ के निशान तो दूसरी फोटो में आंख में लाल निशान दिख रहा था।अमर उजाला ने छह सितंबर को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्थानीय स्तर पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से लेकर ईसी मेंबर और महापौर अशोक तिवारी के साथ ही सपा, कांग्रेस नेताओं ने आईसीयू पहुंचकर डॉ. लहरी का हाल जाना था। 

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी आंख में लालिमा देख हैरानी जताई थी। उन्हीं के निर्देश पर 10 सदस्यीय समिति गठित है, जो जांच कर रही है। अब तक घटना का खुलासा हुए 25 दिन का समय बीतने के बाद भी अब तक आईएमएस प्रशासन की ओर से जांच पूरी नहीं हो सकी है। 

इस बीच अर्दली बाजार निवासी सुधांशु कुमार सिंह ने सीएम के आईजीआरएस पोर्टल पर 7 सितंबर को इसकी शिकायत की थी। उसी मामले में सीएम कार्यालय के लोक शिकायत अनुभाग से पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी थी। 30 सितंबर को अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल ने अपने स्तर से कराई गई एक जांच रिपोर्ट को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed