फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tired of domestic discord, married woman hanged herself

घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 17 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic discord, married woman hanged herself
धमरिया स्थित गुलजार नगर कालोनी में एक विवाहिता ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के बाद से विवाहिता का पति फरार है। पड़ोसियों के अनुसार घरेलू कलह आत्महत्या की वजह है।
विज्ञापन

गुलजार नगर कालोनी में विवाहिता रेशमा उर्फ सोनी (35 वर्ष) अपने पांच बच्चों के साथ टीनशेड नुमा मकान में पति रमजान अली के साथ रहती थी। पहले पति को तलाक देकर दो माह पूर्व ही रेशमा ने कोटवां निवासी रमजान अली से शादी की थी। दोपहर के समय पड़ोस की एक महिला रेशमा को बुलाने आई तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कुछ बच्चे बाहर से खेलते समय बाउंड्री वाल फांदकर अंदर आए और देखा तो रेशम लोहे के एंगल के सहारे रस्सी से लटक रही थी।
विज्ञापन

बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पड़ोसियों के अनुसार रेशमा और रमजान के बीच इधर कुछ दिनों से वाद विवाद हो रहा था। संभवत: घरेलू कलह से अजीज आकर रेशमा ने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं रेशमा के पति रमजान की भी कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिली। घटना के बाद रेशमा के पांच बच्चे बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed