फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tire agency owner Rajeev Kumar Ahuja committed suicide by hanging himself in varanasi

Varanasi News: टायर एजेंसी के मालिक ने फंदे से लटककर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया ये कदम

Sun, 04 Feb 2024 08:21 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Feb 2024 08:21 PM IST
सार

घटना नदेसर स्थित अनंता कॉलोनी में हुई। टायर एजेंसी के मालिक राजीव कुमार आहूजा अनंता काॅलोनी समिति में उपाध्यक्ष थे। आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद व आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Tire agency owner Rajeev Kumar Ahuja committed suicide by hanging himself in varanasi
टायर एजेंसी के मालिक राजीव कुमार आहूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नदेसर स्थित अनंता कॉलोनी में टायर एजेंसी के मालिक राजीव कुमार आहूजा (46) ने शनिवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। रात में पत्नी से विवाद के बाद राजीव कुमार ने यह कदम उठाया। हालांकि खुदकुशी के पीछे आर्थिक तंगी की भी वजह सामने आ रही है। वह अनंता कॉलोनी समिति में उपाध्यक्ष थे।

विज्ञापन


यह है मामला
कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित अनंता कॉलोनी निवासी राजीव कुमार आहूजा की नदेसर में टायर की एजेंसी है। रात 10 बजे राजीव की पत्नी विनिसा आहूजा से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई। कुछ देर बाद राजीव पत्नी को ढूंढने निकले, लेकिन पता नहीं चला। रात 11 बजे घर पहुंचे तो कमरे में बेटा और बेटी पढ़ाई कर रहे थे। राजीव ने बच्चों को दूसरे कमरे पढ़ने के लिए भेज दिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। सुबह लगभग आठ बजे दुकान का कर्मचारी चाभी लेने के लिए पहुंचा तो राजीव का कमरा बंद था। 
विज्ञापन


पिता रमेश चंद्र आहूजा ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन जवाब नहीं मिला। दुकान का कर्मचारी बगल के मकान से खिड़की में झांका तो राजीव फंदे पर लटके हुए थे। बड़े भाई डिंपल और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे की कुंडी में पत्नी के दुपट्टे के सहारे राजीव लटके हुए थे और बेड पर छोटा टेबल भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट पुलिस की पूछताछ में पिता रमेश चंद्र आहूजा ने बताया कि रात में पत्नी से विवाद हुआ था। 10 वर्ष का एक बेटा और 6 वर्ष की बेटी है। अनंता कालोनी समिति में उपाध्यक्ष था। कैंट एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर पत्नी भी पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed