फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tiranga Yatra led by BJP State Vice President Laxman Acharya in ramnagar varanasi

हर घर तिरंगा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, कई लोगों ने लिया हिस्सा

Tue, 09 Aug 2022 01:20 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Aug 2022 01:20 PM IST
सार

रामनगर शास्त्री चौक के पास से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य श्री लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कई लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Tiranga Yatra led by BJP State Vice President Laxman Acharya in ramnagar varanasi
रामनगर शास्त्री चौक के पास तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर शास्त्री चौक के पास से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कई लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर मंडल की ओर से मंगलवार को सुबह तिरंगा यात्रा शास्त्री चौक के पास से निकाली गई। इसके पूर्व लोगों ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा  प्रभात फेरी  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में शास्त्री चौक के पास से निकाली गई। तिरंगा यात्रा चौक होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची।  
विज्ञापन


इसके बाद अमर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, अशोक जयसवाल, राजकुमार सिंह, मुन्ना निषाद, जितेंद्र पांडे, मधुकर पांडे, सुरेश बहादुर ,सर्वेंद्र विक्रम सिंह, दुर्गा साहनी, कंचन निषाद, प्रीति सिंह, आदि लोग शामिल थे।   तिरंगा यात्रा के साथ साथ रामनगर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे  पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ मनाया जाएगा। इसी क्रम में गाजीपुर में भी गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीत के बीच उत्साह, जोश से लबरेज सैकड़ों छात्र-छात्राओं का हुजूम सोमवार की सुबह शहर के प्रमुख सड़कों से तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग से यात्रा शुरू होकर नेहरू स्टेडियम में खत्म हुई।

जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में लूर्दस कॉन्वेट बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग, शाह फैज पब्लिक स्कूल, आदर्श इंटर कालेज महुआबाग, एमएएच इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज और अन्य विद्यालयों, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और नेहरू युवा केंद्र के वालेंटियर ने प्रतिभाग किया।

सभी छात्र-छात्राओं के हाथोंमें तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश में दिखे। तिरंगा रैली नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए सकलेनाबाद, लंका के रास्ते सांसद त्रिमुहानी होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा से शास्त्री नगर होते हुए डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन चौराहा से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed