फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tiranga of Kashi hoisted on 21 thousand feet high peak of Kailash himalaya

Tiranga Abhiyan: कैलाश की 21 हजार फीट ऊंची चोटी पर बनारस के अधिकारी ने फहराया तिरंगा

Fri, 19 Aug 2022 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 07:18 PM IST
सार

काशी से कैलाश तक हर घर तिरंगा अभियान का असर नजर आया। लद्दाख की मारखा वैली में कांग यात्से पर 21 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटी पर काशी का तिरंगा भी फहराया गया। 

विज्ञापन
Tiranga of Kashi hoisted on 21 thousand feet high peak of Kailash himalaya
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने 11 अगस्त को पूर्ण किया अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी से कैलाश तक हर घर तिरंगा अभियान का असर नजर आया। लद्दाख की मारखा वैली में कांग यात्से पर 21 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटी पर काशी का तिरंगा भी फहराया गया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने यह उपलब्धि अपने नाम की है। वह अब तक हिमालय के लगभग सभी भागों में 15 से अधिक पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

विज्ञापन


 डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि पर्वतारोहण अभियान की शुरूआत दो अगस्त से हुई। कोलकाता के सायंतन दत्ता के नेतृत्व में पर्वतारोहियों का दल लेह, लद्दाख से होते हुए मारखा वैली के रास्ते 21 हजार फीट से अधिक ऊंची कांग यात्से पर्वत की चोटी पर 11 अगस्त को पहुंचे। वहां पर उन्होंने काशी से ले आया हुआ तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


इसके बाद पूरा दल 15 अगस्त को वापस लेह पहुंचा। अभियान में यूपी, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड के सात पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया। अंतिम चढ़ाई रात दो बजे शुरू हुई और टीम कांग यात्से -1 पर सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सफल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed