फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Till now the lotus has not blossomed on the Machlishahar seat

अब तक मछलीशहर सीट पर नहीं खिला कमल

Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Till now the lotus has not blossomed on the Machlishahar seat
अब तक मछलीशहर सीट पर नहीं खिला कमल
विज्ञापन

1952 से चला आ रहा सूखा खत्म करने की जुगत में जुटी है भाजपा
आठ बार कांग्रेस, तीन बार सपा, दो बार बसपा और एक बार सोशलिस्ट पार्टी ने दर्ज की है जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए तिथि घोषित हो चुकी है। सात मार्च को जनपद की सभी सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए सभी दल प्रचार-प्रचार में जुट गए हैं। वहीं लोग चुनावी इतिहास को भी लेकर चर्चाएं करने लगे हैं। ऐसे में आज हम आपको मछलीशहर विधानसभा सीट के बारे बता रहे हैं। जी, हां इस विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से हुए चुनाव में कभी कमल नहीं खिला है।
यहां 1952 में पहली बार कांग्रेस के रउफ जाफरी विधायक बने। वे इस सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे। इस सीट पर 1962 में सोशलिस्ट पार्टी एक बार जीती थी। कांग्रेस ने 1952 से लेकर 1985 तक आठ बार जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस यहां कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वहीं 1989, 1991, 1993 में जद से जीते ज्वाला प्रसाद यादव के सहारे इस सीट पर सपा को 1996 में पहली बार विजय मिली थी। 2002 में विनोद कुमार सिंह ने पहली बार बसपा को जीत दिलाई थी। इसके बाद 2007 में बसपा के ही सुभाष पांडेय ने जीत दर्ज की। फिर 2012 में सुरक्षित सीट हो गई, जिस पर सपा के जगदीश सोनकर ने बसपा के रामफेर गौतम को मात दी थी। पुन: 2017 में सपा के जगदीश सोनकर ने भाजपा की अनीता रावत को हराकर सीट पार्टी की झोली में डाल दी। जबकि बसपा की सुशीला सरोज तीसरे नंबर पर रही। इस बार जीत हासिल करने में विफल हुई भाजपा अब कमल खिलाने की जुगत में जुट गई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ सरकारी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के सहारे चुनावी सभा कर चुके हैं। वहीं, इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति में भी जुटी हुई है। उसने बसपा की पिछले चुनाव में प्रत्याशी रही सुशीला सरोज, बसपा नेता दिलीप बलवानी को भी अपने खेमे में मिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
अब तक हुए चुनाव में जीते प्रत्याशियों पर एक नजर
1952- रउफ जाफरी (कांग्रेस)
1957-रउफ जाफरी (कांग्रेस)
1962-केशरी प्रसाद पांडेय (सोशलिस्ट)
1967-रउफ जाफरी (कांग्रेस)
1969-मोती लाल यादव(कांग्रेस)
1974-आगा जैदी (कांग्रेस)
1977-अरुण कुमार सिंह (कांग्रेस)
1980-केशरी नाथ पांडेय (कांग्रेस)
1985-केशरी नाथ पांडेय (कांग्रेस)
1989- ज्वाला प्रसाद यादव (जद)
1991- ज्वाला प्रसाद यादव (जद)
1993-ज्वाला प्रसाद यादव (जद)
1996-ज्वाला प्रसाद यादव (सपा)
2002-विनोद सिंह (बसपा)
2007-सुभाष पांडेय (बसपा)
2012-जगदीश सोनकर (सपा)
2017-जगदीश सोनकर (सपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed