फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tight security on dev deepawali in varanasi

बनारस में देव दीपावली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद, तैनात रहेंगे इतने जवान

Thu, 22 Nov 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 22 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Tight security on dev deepawali in varanasi
demo pic
काशी में देव दीपावली के दिन 23 नवंबर को गंगा घाटों पर उमड़ने वाले जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। राजघाट से सामने घाट के बीच के गंगा घाटों की निगहबानी तीन ड्रोन कैमरों की मदद से की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की निगरानी 49 स्थायी और 80 अस्थायी सीसी कैमरों से की जाएगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गंगा घाटों को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर तीन एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही 25 थानेदार जिले के और 10 थानेदार गैर जनपद के, 150 सब इंस्पेक्टर, 100 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ गंगा में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भ्रमणशील रहेगी। इसके अलावा खुफिया इकाइयों और पुलिस के 150 जवान सादे कपड़ों में राजघाट से सामने घाट के बीच गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे।

सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि गंगा घाटों के किनारे स्थित होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं और पेईंग गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण करें। सुरक्षा व्यवस्था और सूचना संकलन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

बता दें कि लाखों दीपक के साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजघाट से आयोजन की शुरूआत होगी। राजघाट पर शुभारंभ के बाद राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौकायन से सभी घाटों का नजारा देखते हुए अस्सी घाट पर आएंगे। यहां देव दीपावली के आयोजन का समापन किया जाएगा। 

राजघाट से अस्सी घाट के बीच 14 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tight security on dev deepawali in varanasi
देव दीवाली
देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिलेगी।

इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां शुरू की हैं। 14 घाटों पर संस्कृति विभाग की ओर से एकल और समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य घाटों पर आयोजन के लिए अलग अलग संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है।

परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी की देव दीपावली में अस्सी घाट से लेकर आदिकेवश घाट तक मधुर कलरव गूंजेगा। सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन करेगा। इसमें करीब आठ लाख से ज्यादा दीपों से गंगा के दोनों किनारों को जगमगाने की तैयारी है।

इसके अलावा संस्कृति विभाग तेलियाना घाट, नंदेश्वर घाट, त्रिलोचन घाट, हनुमानगढ़ी घाट, बंद्री नारायण घाट, गंगा महल घाट, मणिकर्णिका घाट, मीर घाट, दरभंगा घाट, राजा घाट, चौकी घाट, महानिर्वाणी घाट, निषादराज घाट, अस्सी घाट पर विशेष आयोजन करेगा।

इसमें प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग सभी घाटों पर दीपों की व्यवस्था कर रहा है, ताकि सभी घाटों पर दीपों की संख्या एक समान रहे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि घाटों पर आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed