फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ticket counter increase on railway station in varanasi for kumbh

कुंभ के लिए बनारस में बढ़ेंगे टिकट काउंटर, तैयारियों में जुटा रेलवे प्रशासन

Wed, 09 Jan 2019 04:22 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 09 Jan 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Ticket counter increase on railway station in varanasi for kumbh
प्रयागराज कुंभ मेला आने जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। एनाउंस सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त हाई रेजुल्यूशन वाले सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यात्री प्रतीक्षालय की क्षमता विकास का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन


बनारस में कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह व सिटी रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों एंट्री पर सुरक्षा व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कैंट रेलवे स्टेशन पर 80 से ज्यादा कैमरे लगे हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। मंडुवाडीह व सिटी पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंडुवाडीह में जीआरपी की अस्थाई मेला चौकी बनाई जा रही है। यहां 100 के लगभग स्टाफ रहेगा। वहीं जनरल काउंटर के अलावा एटीवीएम मशीनों पर सहायकों की मदद से टिकट बांटने की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने जनरल टिकट को लेकर बनाए गए अपने ऐप का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है, जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी। कैंट, मंडुवाडीह व सिटी पर एनाउंस आदि की व्यवस्था की जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बेंच भी लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने में आसानी हो।

एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का प्रयास भी किया जाएगा।

एक नजर में 

Ticket counter increase on railway station in varanasi for kumbh
-बनारस से प्रयागराज तक चलने वाली मौजूदा ट्रेनों की संख्या- 150
-बनारस से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या-100
-दूरी-124 किलोमीटर, मंडुवाडीह से लगने वाला समय 2 घंटे 25 मिनट
-कैंट रेलवे स्टेशन से लगने वाला दो घंटे 40 मिनट 
-स्लीपर का किराया- 140-170
-थर्ड एसी -495-540
-सेकेंड एसी- 700-745
-फर्स्ट एसी- 1245
-जनरल टिकट- 30 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed