फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thunder storm killed two and 10 injured in mirzapur

पूर्वांचल में मौसम ने ली करवट, मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 10 झुलसे

Sun, 17 Mar 2019 02:39 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 17 Mar 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Thunder storm killed two and 10 injured in mirzapur
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से अचानक करवट ले ली है। इसी क्रम में पूर्वांचल में रविवार सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

 

फसल लगभग तैयार है और इस बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान होगा। रविवार को मिर्जापुर में इसी चिंता को देखते हुए सरसों की कटाई कर रहे 12 श्रमिक और किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसमें दो किसानों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव के 12 किसान और मजदूर रविवार सुबह साढ़े 9 बजे सरसों की फसल काटने गए। इसी दौरान बिजली की गरज चमक के साथ हल्की बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रशासन ने आर्थिक मदद करने की घोषणा की

जिसमें बरी गांव निवासी अनिल पटेल(28) और आशीष पटेल(25) की मौके पर मौत हो गई। पुष्पा कोल(12) पुत्री भोला कोल, विजय शंकर(25), सुषमा कोल(17), गंगा जली कोल(50), जयशंकर(22), इंद्र बहादुर, उमेश, सुनीता पटेल(26), अमरजीत पटेल(24), आशीष पटेल(20) के अलावा लालगंज थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी राम सजीवन पटेल(17) झुलस गए।

 

आनन फानन में आसपास के लोग सभी को अस्पताल ले कर गए। जहां पर डॉक्टरों ने अनिल और आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी लालगंज प्रमोद कुमार और उप जिलाधिकारी लालगंज आशुतोष कुमार दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

उप जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को आपदा कोष से 4 लाख की आर्थिक मदद करने की घोषणा की। वहीं घायलों का मुफ्त इलाज और सहायता राशि देने की भी बात कही। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed