डेढ़ लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार: रेलवे में सफाई सुपरवाइजर की नौकरी का झांसा दिया था, RPF ने दबोचा
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले आरोपी को वाराणसी कैंट स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने आरोपी को सिगरा पुलिस के हवाले किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले आरोपी को आरपीएफ की सीआईबी इकाई ने वाराणसी कैंट स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी दस्तावेज और एक कर्मचारी संगठन का फर्जी परिचय पत्र बरामद किया गया। आरपीएफ ने आरोपी को सिगरा पुलिस के हवाले किया। बुधवार को सिगरा पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बेरोजगारों से एक लाख 44 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।
सीआईबी प्रभारी अभय राय के अनुसार गिरफ्तार बड़ागांव थाना अंतर्गत कवि रामपुर निवासी रामप्रसाद बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी का झूठा सब्जबाग दिखाकर ठगी की। छह से सात युवकों को उसने निशाना बनाया। पीड़ित संतोष प्रजापति को रामप्रसाद ने रेलवे में सफाई सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति और बेहतर सुविधा दिलाने के नाम पर 1.44 लाख रुपये ठग लिए थे।
पीड़ित संतोष ने आरपीएफ सहित रेल उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, इस पर टीम गठित करते हुए रामप्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर घेराबंदी की गई। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की सीआईबी इकाई में शामिल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र, सहायक उपनिरीक्षक गुलाम वारिश सिद्धिकी, अवनीश कुमार, विनोद सिंह, विनय स्वरूप व कमलेश पांडेय ने रामप्रसाद को कैंट स्टेशन परिसर से पकड़ा।
छात्रा को अगवा करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
स्नातक की छात्रा को अगवा कर 70 हजार में बेचने के मामले में कपसेठी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान कब्जे से छात्रा का झुमका भी बरामद हुआ। कपसेठी पुलिस के अनुसार छात्रा को राजस्थान ले जाकर बेचने मामले में आरोपी प्रयागराज के अतरसुइया निवासी अमित कुमार दीक्षित को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से छात्रा का झुमका बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार इस मामले में दो महिला समेत पांच आरोपियों को प्रयागराज स्टेशन से गिरफ्तार कर अगवा छात्रा को बरामद किया गया था।