फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Through Kashi Vishwanath Dham, Hindutva is being spread all over the country.

काशी विश्वनाथ धाम के जरिए पूरे देश में हिंदुत्व को धार

Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Through Kashi Vishwanath Dham, Hindutva is being spread all over the country.
राम जन्मभूमि अयोध्या के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद काशी विश्वनाथ धाम के जरिए केंद्र और राज्य सरकार अपने एजेंडे को धार देने की तैयारी में है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार इस आयोजन को वैश्विक पटल पर लाकर सनातनधर्मियों को अपने इरादे साफ करना चाहती है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और धाम में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला से पूरे देश के धर्मावलंबियों को मिशन काशी पूरा होने का संदेश देना चाहती है। फिलहाल दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इस महाअभियान की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

गंगा से काशी विश्वनाथ के एकाकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी होने के बाद अब प्रदेश सरकार इसका संदेश पूरी दुनिया को देना चाहती है। यही कारण है कि 13 दिसंबर को लोकार्पण के साथ ही एक महीने तक देशभर के सनातनधर्मियों को काशी आमंत्रित कर उन्हें अपने मिशन से जोड़ने का महाअभियान शुरू करेगी। पांच हजार वर्ग फीट से भी कम जगह में विराजमान काशी विश्वनाथ का दरबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयास से अब 50 हजार वर्गमीटर से ज्यादा जगह में स्थापित हो चुका है। आठ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के शिलान्यास के वक्त बाबा विश्वनाथ को संकरी गलियों से मुक्त करने का संदेश पूरे देश को दिया था। अब करीब 700 करोड़ रुपये की इस परियोजना साकार हो रही है तो सरकार अपने पूरे होते वादे के रूप में इसे देश के सामने प्रस्तुत करना चाहती है। यही कारण है कि एक महीने तक चलने वाले आयोजन में देश भर के उद्योगपति, किसान, राजनीतिक हस्तियां, जन प्रतिनिधि समेत समाज के हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति होगी। देश भर से हवाई, रेल और सड़क मार्ग के जरिए श्रद्धालु बाबा के धाम की झलक देखने के लिए बनारस पहुंचेंगे। रेलवे की ओर से जहां विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं विशेष विमान और स्पेशल बसों का संचालन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed