फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three young boys arrested with 480 bottles of liquor in azamgarh going from Punjab to Bihar

UP: 480 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर अरेस्ट..., पंजाब से बिहार जा रहे थे; ऊंचे रेट में बेच करते थे मोटी कमाई

Wed, 12 Mar 2025 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 05:21 PM IST
सार

आजमगढ़ की तहबरपुर थाने की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीदते थे। बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचते थे। इस बार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
Three young boys arrested with 480 bottles of liquor in azamgarh going from Punjab to Bihar
शराब की खेप के साथ तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में तहबरपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो लाख 21 हजार 400 रुपये की 480 बोतल शराब को बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन




एसएसपी हेमराज मीना ने बताया बुधवार को उपनिरीक्षक उमाकांत शुक्ला, लोकेश मणि त्रिपाठी व मानवेन्द्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ टीकापुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधशिया अंडर पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद दो डीसीएम आते हुए दिखाई दिए। दोनों गाड़ियों को पुलिस बल द्वारा रुकवाया गया। दोनों गाड़ियों में तीन व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस बल द्वारा गहनता से चेकिंग की गयी तो दोनों गाडियों के टूल बाक्स से लगभग 221400 रुपये की कुल 40 पेटी यानी 480 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी करने का था अनोखा अंदाज
इसमें रायल स्टेज की 20 पेटी, मैजिक मोमेंट की 13 पेटी व रायल चैलेंज की छह पेटी और सिग्नेचर की एक पेटी शराब बरामद हुई। समस्त अंग्रेजी शराब मेड इन पंजाब व हरियाणा बरामद हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और 2160 रुपये बरामद किया। 

पुलिस ने दोनों डीसीएम को सीज कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में गुरुप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बस्सी पठाना थाना बस्सी पठाना जनपद फतेहगढ़ साहेब पंजाब, सुखविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी किला मुहल्ला वार्ड नंबर 4 रूम नंबर 171 बस्सी पठाना थाना बस्सी पठाना जनपद फतेहगढ़ साहेब, पंजाब और राजू सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बहेड़ थाना बस्सी पठाना जनपद फतेहगढ़ साहेब राज्य पंजाब को गिरफ्तार किया।

इस प्रकार करते थे अपराध
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग पंजाब से एटलस साइकिल का सामान लोड करके बिहार ले जाया करते हैं। रास्ते में हरियाणा से अंग्रेजी शराब को खरीद कर बिहार ले जाकर अधिक दामों पर बेचते हैं, जिससे हम लोगों को काफी लाभ होता है और बिहार से कबाड़ का सामान लाद कर पंजाब लेकर जाते है। पंजाब से खाली करके वहां से अंग्रेजी शराब को खरीद कर बिहार ले जाकर अधिक दामों पर बेचते हैं। जिससे काफी लाभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed