{"_id":"605df17ba1c63e4c6e58ae23","slug":"three-year-old-gang-raped-on-the-pretext-of-getting-toffee-search-continues-for-accused-16-year-old-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी दिलाने के बहाने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी 16 वर्षीय चाचा की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी दिलाने के बहाने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी 16 वर्षीय चाचा की तलाश जारी
Fri, 26 Mar 2021 08:09 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में सड़क किनारे झोपड़ी में रहने वाली तीन साल की मासूम को टॉफी दिलाने की बात कह कर 16 वर्षीय चाचा ने शुक्रवार को दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मासूम को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। परिजनों की सूचना के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस आरोपी किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज क्षेत्र में सड़क किनारे झोपड़ी में रह कर कुछ परिवार बांस के सामान बनाने का काम करते हैं। मासूम के पिता के अनुसार उसका छोटा भाई नशे में धुत था। दोपहर के समय वह मासूम को टाफी दिलाने के बहाने झोपड़ी से कुछ दूर ले जाकर एक ऑटो में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद भाग गया।
विज्ञापन
मासूम रोती-बिलखती हुई घर आई तो उसकी शारीरिक स्थिति देख उसे अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोर की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है।
विज्ञापन