फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three year old child drowns in water tank while plucking guava

Varanasi News: अमरूद तोड़ने के चक्कर में तीन साल का बच्चा पानी की टंकी में डूबा

Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three year old child drowns in water tank while plucking guava
अमरूद तोड़ने के चक्कर में तीन साल का बच्चा पानी की टंकी में डूबा
विज्ञापन

- मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की घटना, परिवार के सदस्य पड़ोस में बरात देख रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जामुराद। बेनीपुर (चंगवार) गांव में पानी की टंकी में गिरकर डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से उसके मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बेहाल थे। घटना की सूचना मिर्जामुराद थाने की पुलिस को दिए बगैर ही परिजनों ने बच्चे के शव की अंत्येष्टि कर दी।




मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गांव निवासी पावरलूम संचालक छोटेलाल गुप्ता के परिवार के सदस्य पड़ोस के दरवाजे पर लग रही बरात देख रहे थे। उसी दौरान छोटेलाल के चार बेटों में सबसे छोटा आयुष (3) लकड़ी की सीढ़ी के सहारे पानी की टंकी पर चढ़ कर अमरूद तोड़ने का प्रयास कर रहा था। अमरूद तोड़ने के चक्कर में वह असंतुलित होकर पानी की टंकी के अंदर गिरकर डूब गया। पड़ोसी के यहां द्वारचार संपन्न होने के बाद परिजन आयुष को खोजने लगे, मगर उसका कहीं पता नहीं लगा। घंटों बाद पड़ोस की एक महिला ने पानी की टंकी के अंदर झांका तो आयुष उसी में डूबा हुआ था। परिजन उसे लेकर पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आयुष की मौत के बाद उसकी मां मीनू देवी की हालत बेसुधों जैसी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed