Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Three workers buried in soil condition critical accident happened while working

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: बेसमेंट की खोदाई के समय गिरी मिट्टी, मलबे में दबे मजदूर की मौत; 10 घायल

Wed, 06 Nov 2024 01:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 01:57 PM IST
सार

Varanasi News : घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करवा दिया। घटना में घायल लोगों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Three workers buried in soil condition critical accident happened while working
मजदूरों को अस्पताल ले जाते उसके साथी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वहीं, 10 मजदूर घायल हो गए। सभी को ठेकेदार ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव परिजन अपने साथ ले गए। घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस और वीडीए के अधिकारियों ने छानबीन की।

भेलूपुर के रहने वाले नीतिकांत, रेनू और गौरव पांडेय का जल संस्थान के पास होटल बन रहा है। निर्माण कार्य का ठेका दिया गया है। ठेकेदार की ओर से बेसमेंट की खोदाई कराई जा रही है। चारों तरफ ईंट और मलबा रखा गया है। दोपहर में 12 मजदूर बेसमेंट के लिए मिट्टी की खोदाई के लिए नीचे उतरे। अचानक मिट्टी ढही और ईंट समेत अन्य मलबा मजदूरों पर गिर गया। मजदूरों की चीख पुकार के बीच अन्य सहयोगियों ने तुरंत साथियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 



 
Trending Videos

मिट्टी से सने मजदूरों को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कौआ साथ निवासी बबलू कुमार (25) को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना लाल (45) और प्रकाश (25) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ठेकेदारों ने सभी घायलों का वाराणसी में उपचार न कराकर बल्कि चंदौली के चकिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में ये लोग शामिल
घायलों में जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू ,सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार है। मुन्ना का हाथ फ्रैक्चर है। घायल मनोज ने बताया कि नीचे बेसमेंट की खोदाई कर रहे थे। ऊपर ईंट रखी थी। अचानक मिट्टी खिसकी और नीचे हम सभी लोग दब गए। भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गर्भवती है मृतक बबलू की पत्नी

मिर्जापुर के रहने वाले बबलू की मौत पर उसके साथी गमगीन रहे। घायल पिता मनोज ने बताया कि बबलू की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शव और घायलों को लेकर ठेकेदार लापता
घटनास्थल पर वीडीए अधिकारियों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार घायलों को लेकर निकल गया। मालूम चला कि घायलों को चंदौली के चकिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed