फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three times more fees for private exams in Sanskrit University

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राइवेट परीक्षा के लिए तीन गुना अधिक फीस

Wed, 17 Jan 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Three times more fees for private exams in Sanskrit University
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 की परीक्षा को लेकर फीस तय कर दी गई है। इस बार शास्त्री द्वितीय से लेकर छठे सेमेस्टर तक प्राइवेट परीक्षा देने वालों को संस्थागत छात्रों की फीस की तुलना में तीन गुना अधिक फीस देनी होगी। शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर से लेकर छठे सेमेस्टर के लिए 715 से 885 और महाविद्यालयों के संस्थागत छात्रों को 780 रुपये देने होंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को 2550 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया है। द्वितीय से लेकर छठे सेमेस्टर की तिथि का इंतजार है। कुलसचिव की ओर से परीक्षा फीस निर्धारण के आदेश में वित्त समिति की स्वीकृति की प्रत्याशा का हवाला दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र का कहना है कि द्वितीय से लेकर छठे सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म भरवाने, परीक्षा तिथि की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। इस बारे में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वालों को नए सिरे से निर्धारित फीस ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन

एक नजर में फीस का आंकड़ा
शास्त्री द्वितीय तृतीय सेमेस्टर चतुर्थ सेमेस्टर पंचम सेमेस्टर छठा सेमेस्टर पुरातत्व द्वितीय सेमेस्टर
विवि परिसर 715 885 715 885 715 1150 रुपये
महाविद्यालय संस्थागत 780 780 780 780 780
व्यक्तिगत 2550 2550 2550 2550 2550

हांगकांग में रहने वाली आशी संगल। सौजन्य-स्वयं।

हांगकांग में रहने वाली आशी संगल। सौजन्य-स्वयं।

हांगकांग में रहने वाली आशी संगल। सौजन्य-स्वयं।

हांगकांग में रहने वाली आशी संगल। सौजन्य-स्वयं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed