फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three students of mau and one student of varanasi in top ten result og highschool

UP Board result 2018: प्रदेश के टॉप टेन में पूर्वांचल की पांच छात्राएं शामिल

Mon, 30 Apr 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 30 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Three students of mau and one student of varanasi in top ten result og highschool
प्रदेश में चमकी पूर्वांचल की पांच मेधाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में पूर्वांचल की मेधा भी खूब चमकी। प्रदेश के टॉप टेन में पूर्वांचल की पांच छात्राओं ने अपना नाम किया है। इसमें गाजीपुर की अनन्या राय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर पूर्वांचल का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


लॉर्ड्स कॉन्वेंट जीआईसी तुलसीसागर की छात्रा अनन्या ने 92.60 अंक से प्रदेश से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में वाराणसी की वैष्णवी केशरी 93.33 व मऊ की गरिमा यादव 93.33 ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। मऊ की आरती मल्ल 93.17 ने प्रदेश में नौवां और आरती यादव 93.00 ने दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। पूर्वांचल के दस जिलों में गाजीपुर, वाराणसी, मऊ के अलावा सोनभद्र के मेधावियों ने कमाल कर दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के टॉपर
वाराणसी           वैष्णवी 93.33                सुरेंद्र यादव 88.80 
गाजीपुर             अभिमन्यु 92.50,             अनन्या 92.60   
मऊ                  गरिमा 93.33, आरती मल्ल 93.17 और आरती यादव 93.00, प्रशांत सिंह 89.80 
आजमगढ़          रिशु यादव 93.67            अंजलि मौर्या 90.20, 
बलिया               अमित कुमार                   रितिक कुमार सिंह, 
जौनपुर               सोनम यादव 92.67          पल्लवी श्रीवास्तव 89.80, 
चंदौली                 आशुतोष यादव 91.83       अजीत कुमार शर्मा 88.60, 
भदोही                 कविता यादव 91.00         ज्ञानेंद्र सिंह 88.60, 
मिर्जापुर              पूजा सिंह 91.83             तृप्ति सिंह 89.60 और 
सोनभद्र               निशांत चौबे 90.67          राकेश कुमार यादव 88.40 

नकल पर नकेल का दिखा असर 

Three students of mau and one student of varanasi in top ten result og highschool
परीक्षा देते छात्र
ये नकल पर नकेल का ही असर था कि कई जिलों में पास फेल के आंकड़े का सच सामने आ गया है। बीते साल तक मऊ, बलिया, आजमगढ़ जैसे जिले जहां सूबे में अव्वल थे, वहीं इस साल इनका ग्राफ काफी नीचे आ गया था। इन सबके बीच वाराणसी को इसका फायदा हुआ है।

बीते साल के लिहाज से इस बार बनारस के ग्राफ में बहुत सुधार हुआ है। बीते साल इंटरमीडिएट में जहां बनारस का पासिंग प्रतिशत 77.43 था, वहीं इस बार का पासिंग प्रतिशत 81.61 रहा।

वहीं हाईस्कूल में वाराणसी बीते पास सूबे में 79.13 पासिंग प्रतिशत से 45वें स्थान पर था, वहीं इस साल पासिंग प्रतिशत में भले 79.13 रहा लेकिन 45वें स्थान से 21वें पर अपनी जगह बनाई। 

परीक्षा छोड़ने वालों में छात्र अधिक 
नकल पर कड़ाई का असर ये भी रहा कि बनारस में करीब नौ हजार से परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में जहां 52,475 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, वहीं परीक्षा में 48788 ही शामिल हुए। 3,687 ने परीक्षा छोड़ दी।

वहीं हाईस्कूल में 60,749 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 55472 ने परीक्षा दी। 5277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसमें भी परीक्षा छोड़ने वालों में छात्र अधिक रहे। इंटरमीडिएट में 2580 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी, वहीं छात्राओं की संख्या 1107 रही। हाईस्कूल में 3264 छात्रों और 2013 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। 

रिजल्ट जानने को बेकरार दिखे परीक्षार्थी

Three students of mau and one student of varanasi in top ten result og highschool
साल भर की कड़ी मेहनत के फल का इंतजार छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों में बेसब्री से था। कोई वेबसाइट पर तो कोई मोबाइल पर रिजल्ट देखने को आतुर नजर आया। दोपहर बाद जब यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित किए तो मेधावियों का चेहरे पर सफलता की चमक बिखर गई।

रिजल्ट आने के साथ ही घर से लेकर स्कूल तक बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। मेधावियों के मां पिता के साथ परिवार की खुशी तो देखते बनीं।  रविवार को दोपहर एक बजे के बाद यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने शुरू हुए और इसके साथ ही छात्रों की उत्सुकता भी बढ़ गई।

रिजल्ट जानने को छात्र अपने स्कूलों में पहुंचे थे। स्कूल में इंटरनेट के जरिये परीक्षार्थी रिजल्ट देखते नजर आए, वहीं मोबाइल पर भी लोगों ने रिजल्ट देखा। स्कूल में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को अध्यापकों ने मिठाई खिलाई।

उन्हें बधाईयां दीं और आशीर्वचन दिया। घरों में भी मेधावियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रिजल्ट से पहले तो परीक्षार्थियों ने मंदिर में मत्था टेका ही, परिणाम आने के बाद भी उन्होंने दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed