फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three Smugglers Including Two Wanted Criminals Arrested 22 kg of Ganja in bhadohi

Bhadohi News: 22 किलो गांजा के साथ दो इनामी समेत तीन तस्कर अरेस्ट, कपसेठी से खरीदते थे सस्ता माल; भेजे गए जेल

Sat, 04 Apr 2026 05:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Apr 2026 05:44 PM IST
सार

UP News: पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 19 साै रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। इनके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि कपसेठी क्षेत्र से सस्ते दामों में गांजा खरीदते थे। इसके बाद जिले के प्रमुख स्थानों पर बेचते थे।

विज्ञापन
Three Smugglers Including Two Wanted Criminals Arrested 22 kg of Ganja in bhadohi
आरोपियों को जेल लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Bhadohi News: भदोही कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो इनामी समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 360 ग्राम गांजा, 1900 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर सभी थानों में विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में भदोही कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांजा लेकर क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फत्तूपुर विद्युत उपकेंद्र के पास घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कल्लू उर्फ अनवर, 25 हजार रुपये के इनामी सोनू और राजू निवासी अंबेडकर नगर, सुरियावां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बोरी में रखा 22 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही 1900 रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कपसेठी क्षेत्र से सस्ते दामों में गांजा खरीदते थे और भदोही जिले के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। इस अवैध धंधे से अर्जित धन का उपयोग वे अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए करते थे।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। इनके खिलाफ प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती जैसी गंभीर धाराओं में करीब 10 से 12 मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में शशांक वाजपेयी, अजय सिंह, परमेंद्र राय, अभिषेक पाल और वरुण उपाध्याय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed