{"_id":"60130b628ebc3e32852b849a","slug":"three-planes-cancelled-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित, तीन रहे निरस्त, एक से चार घंटे की देरी से पहुंची आधा दर्जन फ्लाइट्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित, तीन रहे निरस्त, एक से चार घंटे की देरी से पहुंची आधा दर्जन फ्लाइट्स
Fri, 29 Jan 2021 01:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के चलते विमान सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को धुंध के चलते आधा दर्जन विमान एक से चार घंटे की देरी से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। जबकि नई दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से आने वाले तीन विमान निरस्त रहे। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्पाइसजेट का विमान एसजी 250 मुंबई से 2 घंटे 50 मिनट, गो एयरवेज जी8 767 अहमदाबाद से 2 घंटे 20 मिनट, इंडिगो एयरलाइंस 6ई 2136 दिल्ली से 2 घंटे 15 मिनट, गो एयरवेज जी8 513 मुम्बई से 2 घंटे, गो एयरवेज जी 8 349 मुंबई से 1 घंटे 30 मिनट, स्पाइस जेट एसजी 704 मुंबई से 4 घंटे की देरी से पहुंचा। वहीं स्पाइस जेट विमान एसजी 295 दिल्ली, गोएयरवेज का विमान जी8 406 बंगलूरू और स्पाइस जेट एसजी 971 अहमदाबाद से आने वाला विमान निरस्त रहा।
विज्ञापन