फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people killed from thunderbolt in varanasi

बनारस में बिजली गिरने से तीन की मौत, दो झुलसे

Tue, 26 Jun 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three people killed from thunderbolt in varanasi
demo pic
वाराणसी जिले में मंगलवार शाम हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से रोहनिया, चोलापुर और चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची और एक विवाहिता झुलस गई। दोनों घायलों के परिजन उनका उपचार अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत असवारी निवासी मालिक पटेल का पुत्र किशन पटेल उर्फ लहरी (12) दोस्तों के साथ बगीचे में आम बीनने के लिए गया था। उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली गिरी तो किशन के दोस्त भागे लेकिन वह चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा किशन कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन


वहीं, औढे़ निवासी अधिवक्ता अमित सैनी की बेटी अंशिका (12) बारिश के दौरान छत पर खेल रही थी। इसी दौरान बिजली गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक भाई और एक बहन में बड़ी अंशिका कक्षा छह में पढ़ती थी। दोनों घटनाओं की जानकारी उपजिलाधिकारी राजातालाब को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव निवासी कमरुद्दीन का पुत्र इरशाद (25) और बड़ी बहू शहाना (30) छत पर स्थित कमरे में थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और इरशाद की मौत हो गई जबकि शहाना झुलस गई।

दोनों को चोलापुर स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर शहाना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मुंबई में रहकर बाइक मैकेनिक का काम करने वाला इरशाद एक माह पहले घर आया था और छह माह पहले उसकी शादी हुई थी।


उधर, चौबेपुर थाना क्षेत्र के गरथौली गांव में बारिश के दौरान छत पर खड़ी बाबूलाल यादव की बेटी वंदना यादव (12) बिजली गिरने से झुलस गई। वंदना को परिजनों ने कादीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed