वाराणसी में कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 215 नए मरीजों को मिलाकर एक्टिव केस हुए 1498
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कोरोना मरीजों के साथ- साथ मरने वालों का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को जहां दो महिलाओं समेत 3 मरीजों की मौत हो गई, वहीं मंडलीय अस्पताल-ईएसआई हास्पिटल, पुलिस लाइन सहित अलग-अलग जगहों से 215 नए मरीज भी मिले।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को आईएमएस बीएचयू से रविवार को 3055 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसमे बीएचयू अस्पताल में भर्ती पुराना पान दरीबा निवासी 60 वर्षीय महिला, सारनाथ निवासी 50 वर्षीय महिला और जवाहर नगर एक्सटेंशन निवासी 89 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
इसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 136 हो गई है। होम आइसोलेशन में रहने वाले 112 और अस्पतालों में भर्ती 24 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7807 हो गई है। इसमे से 6173 डिस्चार्ज,136 की मौत के बाद 1498 एक्टिव केस रह गए हैं।
यहां मिले कोरोना मरीज
रविवार को सबसे ज्यादा चित्तूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित 15, पिंडरा में 4, पुलिस लाइन में एक मरीज मिलने के साथ ही गणेश धाम, सुंदरपुर, लोहता,काशी विद्यापीठ, मेंहदीगंज मिर्जामुराद, रोहनिया, सामने घाट, लहरतारा, मंडुआडीह, घमहापुर,कन्दवा, नरिया, पहाड़पुर तुलसीपुर बिर्दोपुर, अमर नगर कॉलोनी सिगरा, बांस पाठक हौज कटोरा में संक्रमित मरीज मिले हैं।
इसके अलावा गांधीनगर नरिया, सराय नंदन शुकुलपुरा, रोहनिया संकट मोचन डीएस टावर, डीएम कंपाउंड कैंटोनमेंट, रामकटोरा,अस्सी में रहने वाले 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि इंग्लिशिया लाइन, राजघाट, मिसिरपुर, शिवपुर कॉलोनी, बाबतपुर, अर्दली बाजार, साकेत नगर, भूत भैरव, यूपी कॉलेज, जजेज कॉलोनी, मौलवीबाग के साथ ही प्रज्ञा में प्रज्ञा नगर नवादा में भी 4 लोग संक्रमित हुए हैं।
प्रकाश पुरी कॉलोनी बिर्दोपुर, औरंगाबाद, अमर नगर सोनिया, डीएलडब्लू,आरके पुरम कॉलोनी, गायत्री नगर कॉलोनी, सुकुलपुरा, अर्दली बाजार कैंट,भेलूपुर चौबेपुर, खुर्द तुलसी निकेतन माधवपुर, दुर्गाकुंड पुलिस लाइन में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।