फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people including BJP leader died due to heat in varanasi

गर्मी से बीजेपी नेता समेत तीन की मौत: रामनगर किले के पास गिरा सैलानी, मिंट हाउस के बाद मृत मिला बुजुर्ग

Thu, 13 Jun 2024 10:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 10:18 PM IST
सार

Varanasi News: हीट स्ट्रोक और लू के कारण आमजन बेहाल है। सिरदर्द, उल्टी, दस्त की समस्याएं लेकर अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सक पानी का भरपूर सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Three people including BJP leader died due to heat in varanasi
बीजेपी महिला नेता रथन्नमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और बेचैनी से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि जहां सड़क पर लोग चलते-चलते गिर जा रहे हैं वहीं इमरजेंसी और ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। गुरुवार को कर्नाटक से काशी भ्रमण पर आई एक महिला बीजेपी नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हालांकि मौत के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद होगी लेकिन परिजनों के अनुसार गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ी। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर बीएचयू समेत जिले के अस्पतालों में 100 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही तीखी धूप हो रही है तो दोपहर में गर्म हवाओं के चलने से बेचैनी हो रही है। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी दिन में गर्मी अधिक रही, जिससे लोग परेशान हो गए। गुरुवार की दोपहर में फूलपुर निवासी सरस्वती मिश्रा (75) को चक्कर खाकर गिर गई थी। परिजन दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इमरजेंसी में बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, चक्कर आने से परेशान करीब 95 मरीज पहुंचे, जिसमें 30 को भर्ती किया गया। उधर मंडलीय असपताल कबीरचौरा की इमरजेंसी में भी 50 से अधिक लोगों को पिछले 24 घंटे में भर्ती किया गया, जिनको उल्टी-दस्त, बेचैनी, बुखार आदि की समस्या थी। 

जंगमबाड़ी मठ में रहने वाली कर्नाटक की बीजेपी महिला नेता रथन्नमा (56) को बुधवार की रात उल्टी दस्त होने लगा। परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर गए। यहां आराम मिलने के बाद वापस मठ आ गए। कुछ देर बाद मठ में उनकी मौत हो गई। 

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने स्थानीय स्तर पर जिला मंत्री शिवानंद राय को सूचना दी। इसके बाद शिवानंद ने जिला प्रशासन की मदद से महिला का पोसटमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। 

इसके अलावा मिंट हाउस के पास गुरुवार की दोपहर में एक पेड़ के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि करीब 50 वर्षीय व्यक्ति सुबह सड़क पारकरते समय दिखा। दोपहर में सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

एंबुलेंस में बिगड़ी सैलानी की तबीयत तो ईएमटी ने किया प्राथमिक उपचार

Three people including BJP leader died due to heat in varanasi
उपचार के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को महाराष्ट्र से काशी भ्रमण पर आए सैलानी मचिंद्रा की रामनगर किले के पास तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उसको शास्त्री अस्पताल रामनगर ले जाया गया। यहां से तबीयत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। 

108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी विकास तिवारी के निर्देशन में एंबुलेस के ईएमटी यानी इमरजेसी मेडिकल टेक्नीशियन अस्पताल से लेकर बीएचयू के लिए निकले थे कि रास्ते में सांस लेने में परेशानी होने लगी। बुखार भी कम नहीं हो रहा था। एंबुलेंस में मौजूद महिला ईएमटी ने जहां माथे पर पट्टी करनी शुरू की वहीं ऑक्सीजन भी दिया। थोड़ी देर बाद मरीज की तबीयत में सुधार आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed