फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three people died in road accident in varanasi

Varanasi Accident News: हादसों में तीन लोगों की मौत, रिटायर्ड सैन्यकर्मी, होमगार्ड और दुकानदार की गई जान

Wed, 30 Oct 2024 01:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

वाराणसी जिले में सड़क हादसों में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें दुकानदार के साथ ही रिटायर्ड सैन्यकर्मी व होमगार्ड शामिल रहे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
three people died in road accident in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वाराणसी में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर बसनी गांव में मंगलवार की शाम सड़क पार कर रहे एक दुकानदार की बुलेट बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बुलेट चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


रामपुर बसनी में राजनाथ राजभर (50) की चाय की दुकान है। शाम के समय दुकान के सामने सड़क पार करके वह दूसरी तरफ जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आई बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाबतपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय ने बताया कि बुलेट कुआर बाजार का अशरफ चला रहा था। वह अपने दो दोस्तों को बाबतपुर घुमाने निकला था और सभी शराब पी रखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत

चौबेपुर बलुआ घाट मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास आजाद चौराहे पर मंगलवार की बाइक सवार रिटायर्ड सैन्यकमी शिवजतन यादव (50) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बर्थराकला ग्राम पंचायत के गोपालापुर गांव निवासी शिवजतन यादव सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद डुबकियां स्थित पॉवर हाउस में काम करते थे। ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे।

गोइठहां में होमगार्ड की मौत

गोइठहां में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक होमगार्ड की मौत हो गई। गाजीपुर जिले के सैदपुर क्षेत्र के विसुनपुरा निवासी होमगार्ड राजू पाठक (37) ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात थे। मंगलवार की शाम भी वह पैदल ही अपने घर जाने के लिए बस पर बैठने जा रहे थे। गोइठहां में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घायल राजू पाठक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed