{"_id":"60d8d0d38ebc3e4ce16ed0bf","slug":"three-patients-of-black-fungus-died-in-bhu-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू में ब्लैक फंगस के तीन मरीजों की मौत, अब तक 62 की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू में ब्लैक फंगस के तीन मरीजों की मौत, अब तक 62 की जान गई
Mon, 28 Jun 2021 12:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:56 AM IST
सार
अब कुल 219 मरीजों में अब तक 62 की मौत हो चुकी है, जबकि 21 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद 136 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में दो दिन से ब्लैक फंगस के नए मरीज नहीं मिले हैं लेकिन, तीन मरीजों की मौत हुई है। अब कुल 219 मरीजों में अब तक 62 की मौत हो चुकी है, जबकि 21 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद 136 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यहां दूसरे, चौथे और पांचवें मंजिल पर मरीज भर्ती हैं। पिछले दो दिनों से जहां मरीजों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, वही पहले से भर्ती 3 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उन्हें ब्लैक फंगस के साथ पहले से डायबिटीज, सहित अन्य बीमारियां भी थीं। इस समय 136 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरीजों के इलाज के लिए इंजेक्शन, जरूरी दवा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन