{"_id":"6012efff8ebc3e33865e395b","slug":"three-more-days-of-cold-no-chance-of-relief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में ठंड से अभी राहत के आसार नहीं, दो ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में ठंड से अभी राहत के आसार नहीं, दो ने गंवाई जान
Sun, 31 Jan 2021 09:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के ज्यादातर जिलों में रविवार को मौसम साफ रहा और अच्छी धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। बलिया में युवक और भदोही में महिला की ठंड से मौत हो गई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के साथ सोनभद्र सबसे ठंडा रहा। दो दिन बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में कई दिनों बाद खिली धूप निकली। इसके कारण शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22.7 पर पहुंच गया। हालांकि हवा चलने के कारण गलन बरकरार रही। न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
तीनों मंडलों के जिलों का अधिकतम तापमान 18 से 21 और न्यूनतम 2 से 8 डिग्री सेल्सिय के बीच रहा। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय के अनुसार, जम्मू कश्मीर में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन