फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three more days for admission in Sampurnanand Sanskrit University Seats filled in literature and grammar

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयः दाखिले के लिए तीन दिन का और मौका, साहित्य और व्याकरण में सीटें हुईं फुल, 27 तक करा सकेंगे काउंसिलिंग

Wed, 24 Nov 2021 10:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Nov 2021 10:05 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयः दाखिले के लिए तीन दिन का और मौका, साहित्य और व्याकरण में सीटें हुईं फुल, 27 तक करा सकेंगे काउंसिलिंग
 

विज्ञापन
Three more days for admission in Sampurnanand Sanskrit University Seats filled in literature and grammar
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री-आचार्य में दाखिले की तिथि को तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। अंतिम दिन बुधवार को भी साहित्य व व्याकरण को छोड़कर अन्य विभागों में अभ्यर्थियों का टोटा रहा। इसे देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को तीन दिनों का मौका दे दिया है।
विज्ञापन


छात्र अब 27 नवंबर तक काउंसिलिंग करा सकेंगे। संपूर्णानंद में तीन दिनों तक चली काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की कम संख्या को देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है।  विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 1179 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


शास्त्री में 779 व आचार्य में 400 आवेदक शामिल हैं। अंतिम दिन बुधवार को साहित्य और व्याकरण 60-60 सीटें भर गईं। मीमांसा में तो आवेदकों की संख्या शून्य है। वहीं शास्त्री के 11 विभागों में आवेदकों की संख्या छह से भी कम हैं। ऐसे में करीब 50 फीसदी सीटें फिर से खाली रहना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

20-20 सीटों को बढ़ाने पर विचार

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि छात्रहित में काउंसिलिंग की तिथि को तीन दिन और बढ़ाया गया है। छात्र अब 27 नवंबर तक काउंसिलिंग करा सकेंगे। साहित्य व व्याकरण में सीट भरने के बाद 20-20 सीटों को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 
 

संपूर्णानंद का बीएड का परीक्षा परिणाम जारी

Three more days for admission in Sampurnanand Sanskrit University Seats filled in literature and grammar
प्रतीकात्म तस्वीर
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीएड प्रथम खंड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीएड द्वितीय खंड की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बुधवार को समाप्त हो गया और द्वितीय खंड का परिणाम भी सप्ताह भर में जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed