फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three more cruises will run in Varanasi: Will travel in Ganga till Vindhyachal and Prayagraj PM modi can show green signal in January

वाराणसी में तीन और क्रूज चलेंगे: विंध्याचल और प्रयागराज तक गंगा में करेंगे सफर, जनवरी में पीएम दिखा सकते है हरी झंडी

Tue, 28 Dec 2021 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Dec 2021 12:05 PM IST
सार

काशी आने वाले पर्यटक क्रूज से ही विंध्याचल और प्रयागराज तक सफर कर सकेंगे। नए साल में सैलानियों के लिए पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर क्रूज लोगों को सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
Three more cruises will run in Varanasi: Will travel in Ganga till Vindhyachal and Prayagraj PM modi can show green signal in January
वाराणसी में चलेंगे क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पर्यटन को उड़ान देने के लिए अब बनारस से प्रयागराज तक गंगा दर्शन के साथ ही सफर भी संभव हो सकेगा। अलकनंदा के बाद गंगा की लहरों पर तीन और क्रूज सवार होने को तैयार हैं। इसके लिए एक क्रूज को वाराणसी से चुनार, दूसरे को वाराणसी से विंध्याचल और तीसरे को वाराणसी से प्रयागराज तक संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो तीनों क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी के प्रस्तावित दौरे में खिड़किया घाट से हरी झंडी भी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए जल परिवहन विभाग ने एक साथ तीन जलपोतों को मझधार में उतारने का फैसला किया है। दो मंजिला क्रूज और इंडियन वाटरवेज अथॉरिटी से मिले दोनों रोरो (रोल आन रोल पैसेंजर शिफ्ट) को धार्मिक पर्यटन के सर्किट के रूप में प्रयोग किया जाएगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने बनारस को दो रो रो दिए हैं।
विज्ञापन


एक रो-रो का नाम विवेकानंद और दूसरे रो-रो का नाम सैम मानेकशॉ है। इसी तरह प्रदेश सरकार ने दो मंजिला क्रूज वाराणसी के पर्यटन को गति देने के लिए मंगाया है। अब इसमें रो रो को वाराणसी से प्रयागराज और विंध्याचल तक संचालन कराया जाएगा। जबकि लोक निर्माण विभाग से मिले क्रूज को कैथी महादेव से चुनार तक संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मीटर गहराई में सुगमता से चलेगा रोरो
दो मंजिला क्रूज के अंदर की साज-सज्जा में काशी के धार्मिक और आध्यात्मिक नजारे के साथ ही यहां के धरोहर का इतिहास भी दर्शाया गया है।  साथ ही सैलानियों को जानकारी देने के लिए बड़ी स्क्रीन लगी है। यह क्रूज 12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से एक मीटर गहरे पानी में भी सुगमता से चल सकता है। इसके साथ ही क्रूज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए इसमें  चार लाइव राफ्ट हैं, जो आपातकालीन स्थिति में खुद ही नदी में जाकर खुल जाएंगे और एक फ्लोटिंग टेंट के आकार का बोट बन जाएगा।

विंध्य क्षेत्र की सैर कराएगा रो रो
200 पर्यटकों की क्षमता वाले रो रो को दो अलग-अलग रूटों पर चलाने की योजना है। इसमें एक रो-रो खिड़किया घाट से विंध्याचल और दूसरा खिड़कियां घाट से प्रयागराज तक चलाने की तैयारी है। दोनों ही रो रो में ट्रक कार और बाइक तक लद सकते हैं। इसकी गति अपस्ट्रीम में छह से सात और डाउनस्ट्रीम में 12 से 13 किलोमीटर होगी। हालांकि इसके रूट पर मंथन किया जा रहा है और इसके लिए जेटी निर्माण आदि की बाधा को दूर करने की योजना भी बनाई जा रही है।

क्रूज और रो रो के संचालन के लिए रूट आदि तय किया जा रहा है। जल परिवहन के जरिए विंध्याचल और प्रयागराज को जोड़ने की योजना है। इसके लिए जनवरी महीने से ही एक क्रूज और दो रो रो गंगा में संचालित कराए जाएंगे। - दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed