{"_id":"60e465811358533c72755983","slug":"three-including-sp-district-president-surrendered-in-court-in-ballia-case-of-speaking-abusive-language-to-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: मंत्री के लिए अभद्र भाषा बोलने के मामले में तीन ने किया कोर्ट में समर्पण, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: मंत्री के लिए अभद्र भाषा बोलने के मामले में तीन ने किया कोर्ट में समर्पण, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 06 Jul 2021 09:28 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:28 PM IST
सार
कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके पुत्र और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी अभी हाजिर नहीं हुए हैं। इसके अलावा अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के विरुद्ध सपा कार्यकर्ताओं के अपशब्द कहने का वीडियो वायरल होने के मामले में दो चिह्नित आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया जबकि नामजद राजमंगल यादव, दिनेश कुमार और अमित कुमार ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके पुत्र और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी अभी हाजिर नहीं हुए हैं। इसके अलावा अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम आने के बाद राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के विरुद्ध सपा कार्यकर्ताओं के अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस मामले में मंत्री के भतीजे अश्वनी तिवारी की तहरीर पर कोतवाली में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, उनके पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, राजमंगल यादव, अमित कुमार, दिनेश कुमार, शैलेंद्र यादव, मनीष यादव, टिंकल सिंह, शिवपाल सिंह यादव, विकास कुमार ओझा के विरुद्ध नामजद तथा 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से सभी को जमानत मिल गई थी। वहीं मंगलवार को राजमंगल यादव, दिनेश कुमार व अमित कुमार ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी। उधर, अज्ञात में चिह्नित दो आरोपियों विशाल यादव निवासी महाकाल और राजेंद्र यादव निवासी ग्राम टकर्सन थाना बांसडीह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन